फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three cyclists from Panchkula selected for the MTB Nationals.

Panchkula News: एमटीबी नेशनल के लिए पंचकूला के तीन साइकिलिस्ट चयनित

Sat, 26 Sep 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Three cyclists from Panchkula selected for the MTB Nationals.
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम की साइकिलिंग नर्सरी के तीन खिलाड़ियों का चयन एमटीबी नेशनल प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी 1 से 4 अक्टूबर तक ओडिशा के महेंद्रगिरी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। साइकिलिंग कोच अजीत सिंह ने बताया कि नर्सरी के अर्पित, अंशिका और अनुग्या ने अपनी मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम में जगह बनाई है। तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में माउंटेन बाइकिंग (एमटीबी) में अपना दमखम दिखाएंगे। कोच ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से खिलाड़ियों में उत्साह है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पंचकूला और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि ताऊ देवी लाल स्टेडियम की साइकिलिंग नर्सरी में खिलाड़ियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां से तैयार खिलाड़ी विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed