{"_id":"5d2b95c68ebc3e6cca5d85f4","slug":"three-car-theft-panchkula-news-pkl3443366127","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों का आतंक, अलग-अलग जगह से तीन वाहन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरों का आतंक, अलग-अलग जगह से तीन वाहन चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में वाहन चोरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन पार्किंग से वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। अब सेक्टर-24, सेक्टर-16 अस्पताल और सेक्टर-42 की पार्किंग से वाहन चोरी के मामले सामने आए हैं। तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सेक्टर-24 निवासी विनय कुमार जोशी ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास से उसकी बाइक चोरी हो गई। मामले में शिकायत के आधार पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। होशियारपुर निवासी रिशु कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-16 के अस्पताल आया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कर दी। जहां से बाइक चोरी हो गई। मामले में शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सेक्टर-42 निवासी दीपक मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से सेक्टर-42 की लेक पर आया था। उसने अपनी लेक की पार्किंग में खड़ी कर दी। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।