{"_id":"65c4d64419127484cf0198ce","slug":"three-arrested-for-pelting-stones-at-police-personnel-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-109064-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुलिस कर्मियों पर पथराव करने के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुलिस कर्मियों पर पथराव करने के मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी महिला को अदालत से मिली जमानत
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर 14 की मार्केट में अवैध झुग्गियों में रहने वाले लोगों की ओर से पुलिस कर्मियों पर पथराव कर घायल करने के मामले में महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान छोटे लाल व हरिचंद्र सेक्टर-14 झुग्गी निवासी के रूप में हुई है। इस मामले में गिरफ्तार कर महिला को अदालत से जमानत मिल गई है। 31 जनवरी की रात को ईआरवी 529 के इंचार्ज रामचंद्र ने पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि रात करीब साढ़े 8 बजे सेक्टर 14 में मारपीट की शिकायत सूचना मिली थी। अमरटैक्स ट्रैफिक लाइट प्वाइंट के समीप सेक्टर-14 की मार्केट में स्थित शराब के ठेके के पीछे अवैध झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने पीडि़त पवन कुमार के साथ मारपीट की थी। ईआरवी इंचार्ज अपने एसपीओ संजय व नुरून के साथ पवन के पास पहुंचे और उसे लेकर झुग्गियों में गए। वहां पर मौजूद कुछ लोग जिसमें महिला भी शामिल थी, पवन को देखते ही दोबारा पुलिस के सामने ही उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान जब ईआरवी इंचार्ज ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो झुग्गी में रहने वाले लोगों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की और उन पर भी हमला कर दिया। हमले में ईआरवी इंचार्ज की आंख पर चोट आई और एसपीओ संजय कुमार के सिर पर चोट पहुुंची थी। इसके बाद घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया था। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।