फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three accused of cheating retired colonel of Rs 2.28 crore arrested

Panchkula News: सेवानिवृत्त कर्नल से 2.28 करोड़ रुपये ठगने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 05:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Three accused of cheating retired colonel of Rs 2.28 crore arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-27 निवासी सेवानिवृत्त कर्नल को शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 2.28 करोड़ रुपये ठगने के तीन आरोपियों को सेक्टर-12 साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान संजीव शुक्ला जिला रीवा मध्य प्रदेश, सुमित मिश्रा नोयडा और अंकित बुनकर दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के अन्य साथियों की जानकारी लेने में जुटी है।
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी अंकित के गांव के लड़के ने उसकी दिल्ली में नौकरी लगवाने के लिए दस्तावेज मांगे थे। इसके बाद आरोपी सुमित मिश्रा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंकित के कागजों से छेड़छाड़ कर उसके नाम से जीएसटी नंबर लिया। इसके बाद इंपोर्ट-एक्सपोर्ट की फर्म खोली। इसके बाद बैंक में अंकित के नाम से करंट अकाउंट खुलवाया ताकी अधिक मात्रा में कैश आने पर किसी को संदेह ना हो। इस धोखाधड़ी में एक महिला भी शामिल है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मोबाइल पर लिंक भेजकर की ठगी

सेक्टर-27 निवासी बुजुर्ग ने दी शिकायत में बताया कि वे भारतीय सेना से कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हैं। 23 जनवरी को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप पर ग्रुप का लिंक भेजा गया था। अजय नाम के व्यक्ति ने ग्रुप ज्वाइन करने को कहा। ग्रुप से जुड़ने पर उनको शेयर मार्केट में पैसे लगाने को कहा। इसके लिए एक एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड करने के बाद 8 फरवरी को 5 लाख और 10 लाख रुपये 12400 शेयर खरीद लिए। इसके बाद 12 और 13 फरवारी को 40 लाख रुपये लगाकर 17900 के शेयर खरीदे। 21 फरवरी को 25 लाख रुपये लगाकर और शेयर खरीद लिए। इस तरह वे आरोपियों के झांसे में आकर पैसे लगाकर शेयर खरीदते रहे। इस प्रकार अन्य साथियों के साथ मिलकर उनसे 2,28,98,730 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed