फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three accused of cheating 55 lakhs arrested, 3.60 lakhs recovered

55 लाख ठगने के तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख बरामद

Thu, 06 Jan 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three accused of cheating 55 lakhs arrested, 3.60 lakhs recovered
पंचकूला। दस गुना पैसे देने का लालच देकर 55 लाख रुपये की ठगी के मामले में तीन आरोपियों को क्राइम इनवेस्टीगेशन टीम (सीआईए) ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जगविंद्र सिंह उर्फ बंटी, दीप सिंह और राजेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 3.60 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों को जिला अदालत ने चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए टीम की ओर से जिला अदालत में पेश होकर यह दलील दी गई है कि पैसे की लूट करने वाले नकली एक इंस्पेक्टर और दो पुलिसकर्मी को गिरफ्तार करना है। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने इनकेे नाम बताए हैं। पुलिस की ओर से इनकी तलाश जारी है। पुलिस की ओर से शिकायतकर्ता के गांव सिद्घपुर जिला फतेहगढ़ साहिब सहित कई जगह छापा मारा गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह, भूपिंदर सिंह निवासी गांव सिद्घपुर, जिला फतेहगढ़ ने बताया था कि वह पंजाब के रहने वाले हैं। उनके चाचा के लड़के मंदीप सिंह ने उन्हें बताया कि वह बहादुर सिंह नाम के व्यक्ति को जानता है, जिनके पास काफी पुराना पैसा है। उन्हें हम जितना पैसा देंगे वह उसका दस गुना कर देंगे। मंदीप सिंह के कहने पर वह कुलदीप सिंह, भूपिंदर सिंह व बहादुर सिंह से नाडा साहिब में मिले। नाडा साहिब गुरुद्वारा में मिलने के बाद आरोपी बहादुर सिंह ने कहा कि वह जो पैसे उसे देंगे उसको दस गुना कर देगा। बहादुर सिंह से फोन पर बात होने के बाद वह उसके जानकार आरोपी दीप सिंह, शम्मी कौर, सुदंरप्रीत के सेक्टर-25 स्थित घर गए। इन सभी ने उन्हें झांसा देकर बातों में फंसा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुलदीप सिंह ने अपने घर का सामान, सोना, चांदी व गाड़ी बेचकर कुछ पैसे ब्याज पर उठाकर 55 लाख रुपये इकट्ठा करने के बाद सभी सेक्टर-25 आरोपियों के घर 13 अक्तूबर को आ गए थे। शिकायतकर्ता ने आरोपी दीप सिंह, बहादुर सिंह और बंटी को 55 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी शम्मी कौर, सुंदरप्रीत ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें खाना खिलाया। आरोपियों ने शाम को कहा कि उनका 5.50 करोड़ रुपये गाड़ी में रखवा दिया है। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता से एक इंस्पेक्टर और दो नकली पुलिस वाले बनकर पैसा छीन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed