{"_id":"6106fe148ebc3e84373e15a4","slug":"three-accused-arrested-with-drug-injection-and-capsule-will-be-presented-in-court-today-pkl-office-news-pkl4221208114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के इंजेक्शन और कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, आज अदालत में किया जाएगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के इंजेक्शन और कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, आज अदालत में किया जाएगा पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। इंदिरा कॉलोनी में नशे के इंजेक्शन और कैप्सूल के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन कुमार, सुशीला और राजकुमारी निवासी इंदिरा कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से 25 नशीले इंजेक्शन और 600 कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन आरोपी नशीले इंजेक्शन और कैप्सूल का नशा बेचते हैं। नशा बेचने की गुप्त सूचना मिलने के बाद इसमें ड्रग इंस्पेक्टर और मजिस्ट्रेट को जानकारी देने के बाद पुलिस ने रविवार को टीम बनाई। पुलिस ने टीम बनाकर नशे के इंजेक्शन और कैप्सूल मिलने की बात कही। पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी में छापा मारा। छापा मारने के दौरान तीनों के पास ने नशे के इंजेक्शन और कैप्सूल बरामद हुए हैं। पुलिस सोमवार को तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश करेगी। पंचकूला पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ कॉलोनियों को मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया है। पुलिस लगातार गस्त करने के बाद यह कार्रवाई की है। इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी में नशे की खेप बिकने की कई बार शिकायत पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा से की गई है। शिकायत करने के बाद पुलिस का निर्देश दिए गए हैं कि हर हालत में नशे की खेप पकड़कर कालोनी को नशा मुक्त बनाया जाए।