फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People Get Second Shot of Vaccination Free in Government Hospital if first Shot was from Private Hospital

अच्छी खबर:  प्राइवेट अस्पताल से लगवाया पहला टीका, सरकारी अस्पताल में दूसरा टीका मुफ्त लगवाएं, ये है शर्त 

Mon, 03 May 2021 01:28 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 03 May 2021 01:28 AM IST
सार

अब तीसरे चरण में सरकारी अस्पतालों में वे लोग भी दूसरा टीका मुफ्त में लगवा सकेंगे जिन्होंने पहला टीका प्राइवेट अस्पताल में लगवाया थी।  

विज्ञापन
People Get Second Shot of Vaccination Free in Government Hospital if first Shot was from Private Hospital
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

18 से अधिक उम्र वर्ग के टीकाकरण की घोषणा के साथ ही देश में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो गया है। अब तीसरे चरण में सरकारी अस्पतालों में वे लोग भी दूसरा टीका मुफ्त में लगवा सकेंगे जिन्होंने पहला टीका प्राइवेट अस्पताल में लगवाया थी। यह फायदा उन्हीं को मिलेगा जिन्होंने 30 अप्रैल से पहले पहला टीका लगवाया होगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डा. मनोहर अगनानी की ओर से इसकी चिट्ठी राज्यों को भेजी गई है। पंजाब को यह चिट्ठी मिली है, जिसमें टीकाकरण के तीसरे चरण में किए गए बदलाव का उल्लेख किया गया है। चिट्ठी में कहा गया है कि 18 साल से ऊपर के लोगों को टीकाकरण की छूट देने के बाद निजी अस्पतालों में अब वैक्सीन की कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन



कहा गया है कि इन नए बदलावों को संबंधित जिले के डिप्टी कमिश्नर क्रियान्वित करेंगे। डॉ. अगनानी के पत्र के मुताबिक समूहों को यह सुविधा प्राथमिकता पर दी जाएगी, जिसमें 45 साल से ज्यादा उम्र वालों के साथ फ्रंटलाइन व हेल्थ वर्कर्स को भी यह सुविधा मिलेगी। 45 से अधिक उम्र आयु वर्ग में लगभग 38 लाख ऐसे लोग हैं, जिनको टीका नहीं लग पाया है। राज्य में अभी तक लगभग 34 लाख लोगों का टीकाकरण ही पूरा हो पाया है। राज्य में 45 से अधिक आयु वर्ग के 72 लाख लोगों को टीका लगाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में रविवार को रिकार्ड 7327 संक्रमित मिले और 157 की मौत हो गई। इसके अलावा 229 संक्रमितों की हालत गंभीर है। रविवार को बठिंडा में 18, लुधियाना में 17, अमृतसर में 15, फाजिल्का में 13, संगरूर में 12, गुरदासपुर में 11, पटियाला में 9, जालंधर में 8, होशियारपुर में मोहाली व मुक्तसर 7-7, फरीदकोट व मोगा में 5-5, फिरोजपुर व तरनतारन में 4-4, फतेहगढ़ साहिब, मानसा, पठानकोट व रोपड़ में 3-3, कपूरथला में 2 और बरनाला 1 संक्रमित ने दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed