फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Those doing commendable work in the field of de-addiction will be honored: DC

नशामुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले होंगे सम्मानित : डीसी

Fri, 13 Dec 2024 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Those doing commendable work in the field of de-addiction will be honored: DC
पंचकूला। नशे की लत के शिकार व्यक्तियों की आदत छुड़वाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने और उनको समाज में नई पहचान देने के लिए राज्यस्तरीय अवार्ड प्रदान किए जाते हैं। इसके तहत प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार, 30 हजार और 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। सभी श्रेणियों में नशामुक्ति के लिए किए कार्यों और जागरूकता की दिशा में चलाए सतत अभियान को कसौटी पर परखा जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-2025 के लिए राज्य पुरस्कार प्रदान करने के लिए केवल अधिकारिक वेबसाइट award.socialjusticehry@gov.in पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी ऑफलाइन आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2024 है। उन्होंने बताया कि नशामुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों, सस्थाओं, पंचायतों और स्कूलों को राज्य स्तरीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रेष्ठ नशामुक्ति केंद्र, पंचायती राज संस्थान, नगर निकाय, स्कूल-कालेज, रचनात्मक अभियान, श्रेष्ठ जागरूकता अभियान, व्यक्तिगत प्रोफेशनल और व्यक्तिगत नॉन प्रोफेशनल श्रेणियों में तीन-तीन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को संबोधि करती हुई समिति अध्यक्ष डॉ. सुनीता सिरोहा। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को संबोधि करती हुई समिति अध्यक्ष डॉ. सुनीता सिरोहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed