{"_id":"614104128ebc3eb26a464ab3","slug":"this-movement-is-no-more-it-can-be-called-gadar-vij-panchkula-news-pkl42678285","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ये आंदोलन नहीं रहा, इसे गदर कह सकते हैं ः विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ये आंदोलन नहीं रहा, इसे गदर कह सकते हैं ः विज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किसान आंदोलन के संबंध में कहा कि यह आंदोलन नहीं रहा है, आंदोलन में लोग तलवारें लेकर नहीं आते हैं। आंदोलन में लोग लाठियंा नहीं मारते और लोगों के रास्ते नहीं रोकते। उन्हाेंने कहा कि ‘इसको आंदोलन नहीं कहा जा सकता, इसको तो आप गदर कह सकते हो या कोई ओर शब्द कह सकते हो’। आंदोलन में तो लोग धरने देते हैं, भूख हड़तालें करते हैं।
पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में विज ने कहा कि किसान आंदोलन के संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को हरियाणा सरकार की ओर से सब कुछ बताया जा रहा है। आयोग ने जो-जो भी जानकारी हमसे मांगी हैं हम पूरी जानकारी देंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आर्थिक नुकसान के संबंध में दिए गए बयान पर विज ने कहा कि ये बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना है। इससे यह सिद्ध होता है कि जो आंदोलन खड़ा हुआ है इसके पीछे अमरिंदर सिंह का ही हाथ है। ऐसा करके क्या वह हरियाणा व दिल्ली की शांति को भंग करना चाहते हैं।
कोरोना के संबंध में विज ने कहा कि हमने ये आदेश जारी किए हैं कि जो भी कोरोना का मरीज हैं उसको अस्पताल में भर्ती किया जाए, ताकि बीमारी ज्यादा न फैल सकें। इसी प्रकार, होम आइसोलेशन वालों को भी अस्पताल में भर्ती किया जाए।