{"_id":"61c8cc97d2efa7220c00d2d8","slug":"third-accused-arrested-in-12-87-lakh-cheating-case-pkl-office-news-pkl437355071","type":"story","status":"publish","title_hn":"12.87 लाख ठगी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12.87 लाख ठगी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। न्यूड वीडियो बनाकर सेक्टर-20 निवासी केसी राणा को ब्लैकमेल कर 12.87 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार निवासी भिवाड़ी राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि पैसे के लेनदेन के लिए 10 अकाउंट्स का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस अकाउंट नंबर के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जानकारी इकट्ठा करने के साथ भरतपुर राजस्थान में दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सेक्टर-20 थाना पुलिस ने 21 दिसंबर को आरोपी मोहम्मद नासिर, कुशलपाल को गिरफ्तार करने के साथ 3.50 लाख रुपये बरामद किए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी बहुत कम पढ़े लिखे हैं। गिरोह के लोग इन्हें एक अकाउंट का दस हजार रुपये देते थे। सेक्टर-20 थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को सेक्टर-20 निवासी केसी राणा निवासी यंगमैन हाउसिंग सोसायटी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में लिखा था कि कुछ दिन पहले उनके फेसबुक अकाउंट पर एक निशा नाम की लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद उसे मैसेज आने शुरू हो गए। उसने फेसबुक के माध्यम से व्हाट्सएप नंबर लिया। अगले दिन लड़की ने व्हाट्सएप के माध्यम से न्यूड वीडियो कॉल की और रिकॉर्डिंग कर ली थी। इसके बाद उनसे 10 अकाउंट में 12.87 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे।