{"_id":"6664eaa471180b9e7208ee44","slug":"thieves-stole-cash-jewelery-and-vehicles-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-112679-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चोरों ने नकदी, जेवर और वाहनों पर हाथ किया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चोरों ने नकदी, जेवर और वाहनों पर हाथ किया साफ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। चाणक्यपुरी में चोर गिरोह ने एक ही रात में तीन जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने एक बंद घर से नकदी व जेवर सहित एक घर के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल व एक अन्य घर के सामने खड़ी स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसीपी कालका जोगिन्द्र शर्मा सहित एसएचओ कालका हरिराम अपनी टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी डाॅ. एमएस कौशिक ने बताया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवार को अपने घर को लॉक कर परिवार सहित सोने के लिए चले गए थे। जब सुबह करीब 5 बजे वह उठे थे तो देखा कि उनके बेड़े का गेट खुला था और बेड़े में खड़ी मोटरसाइकल वहां नही थी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो देखा कि शुक्रवार-शनिवार रात्रि 2:30 बजे से तीन बजे के बीच करीब चार युवक जोकि अंडरवियर और बनियान में थे। उन्होंने घर के बेड़े में प्रवेश कर गेट का ताला काटा और वहां खड़ी मोटरसाइकल लेकर चंपत हो गए। कौशिक ने बताया कि चाेरों ने उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति राम सिंह की स्कूटी पर भी ले गए। वहीं ममता ने बताया कि वह परिवार के साथ घर को बंद कर कहीं गई हुई थी। शनिवार सुबह करीब दस बजे जब वह अपने घर पहुंची तो उसने जब घर का बाहर से लाक खोलने की कोशिश की तो दरवाजा खुल नही रहा था।
उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर की विंडो की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया दरवाजे की चिटकनी लगा दी। जैसे-तैसे जब उन्होंने घर में प्रवेश किया तो देखा कि घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में पड़ा 25 हजार रुपये के करीब नकदी सहित करीब पांच से छह लाख की जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है। सीआईए पंचकूला व सीन ऑफ क्राइम की टीम तफतीश में लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - प्रदीप कुमार, पुलिस जांच अधिकारी।