फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thieves broke the lock in Sector-21, both fled as soon as the alarm sounded

सेक्टर-21 में चोरों ने ताला तोड़ा, अलार्म बजते ही दोनों हुए फरार

Sun, 05 Sep 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock in Sector-21, both fled as soon as the alarm sounded
पंचकूूला। सेक्टर-21 में चोरों ने एक घर की दीवार फांदकर चोरी करने की कोशिश की। चोर घर का ताला तोड़ने में सफल रहे, लेकिन जैसे ही ताला टूटकर दरवाजा खुला, तो घर में लगा अलॉर्म बजना शुरू हो गया। अलॉर्म बजते ही चोर दीवार फांदकर भाग गए। सेक्टर-21 मकान नंबर-601 के मालिक रमेश कुमार अपने परिवार सहित बाहर गए थे। रमेश कुमार जाने से पहले घर की चाबी अपने पड़ोसी को देकर गए थे। रमेश कुमार के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की पूरी हरकत कैद हो गई है। चोर रात साढ़े 12 बजे दीवार फांदकर बाउंड्री में आए। नीचे बैठकर पेचकश से दरवाजा खोलने की कोशिश की।
विज्ञापन

एक मिनट बाद वह दरवाजे की कुंडी तोड़ने में सफल हो गए। दरवाजे टूटते ही ग्लोबल सिक्योरेक्स अलॉर्म बजने लगा। दोनों चोरों के चेहरे पर कोई कपड़ा या मास्क नहीं था। चेहरे आसानी से पहचान में आ रहे हैं। अलॉर्म बजने के बाद एक चोर पहले भागने लगता है, जबकि दूसरा अंदर जाने की कोशिश करता है। साथी को भागता देख वह भी भाग जाता है। अलॉर्म का मैसेज ग्लोबल सिक्योरेक्स कंपनी के पास पहुंच गया और तीन मिनट बाद ग्लोबल सिक्योरेक्स के सुरक्षा कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस एवं सिक्योरिटी गार्ड ने घर के पूरी तलाशी ली और मालिक को सूचित किया।
विज्ञापन

ग्लोबल सिक्योरिटी कंपनी के एमडी संजीवन कुमार के मुताबिक उनके द्वारा पंचकूला के सैकड़ों घरों में सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम लगाए हैं, जिसमें यदि कोई व्यक्ति घर से बाहर जा रहा है, अलार्म ऑन करके चले जाते हैं, तो पीछे से कोई घर में घुसने की कोशिश करता है, तो अलार्म बजने शुरू हो जाते हैं। सिक्योरिटी गार्ड तीन मिनट के अंदर मौके पर पहुंच जाते हैं। सेक्टर 21 में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई, लेकिन अलार्म बजते ही चोर भाग खड़े हुए। उसके बाद पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed