फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thief who stole iPhone from scooter arrested, sent to jail

Panchkula News: स्कूटी से आईफोन चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 27 Oct 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Thief who stole iPhone from scooter arrested, sent to jail
पंचकूला। सेक्टर-25 पुलिस चौकी की टीम ने स्कूटी से आईफोन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ह्युंडई कार और चोरी किया गया आईफोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार निवासी मोहाली के रूप में हुई है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-25 चौकी टीम ने चौकी इंचार्ज विकाश के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। 24 अक्तूबर को पंचकूला निवासी एक शिकायतकर्ता ने बताया कि 23 24 अक्तूब को उसकी पत्नी सेक्टर-25 की मार्केट गई थी। स्कूटी बिल्डिंग के सामने पार्क कर वह अंदर चली गई, जबकि आईफोन स्कूटी के आगे वाले स्टोरेज स्पेस में रह गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति फोन चोरी कर कार से भाग गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और जांच को आगे बढ़ाया। महज 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed