फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There should be no fake voting in Panchayat elections, ballot papers should have barcode and hologram: Bajwa

पंचायत चुनाव में न हो फर्जी वोटिंग, बैलेट पेपर पर हो बारकोड व होलोग्राम: बाजवा

Sun, 13 Oct 2024 10:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
There should be no fake voting in Panchayat elections, ballot papers should have barcode and hologram: Bajwa
चंडीगढ़। विपक्षी के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मांग की है कि पंचायत चुनाव में फर्जी वोटिंग न हो, इसलिए बैलेट पेपर पर बारकोड व होलोग्राम लगाया जाना चाहिए। इसे लेकर उन्होंने राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी को पत्र लिखा है और साथ ही सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी करने की अपील की है, ताकि समय रहते बारकोड व होलोग्राम का प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारियों को एक स्टैंप दी जानी चाहिए। बैलेट पेपर पर इसे लगाया जाए और साथ ही हर पेपर को एक नंबर भी दिया जाए। इससे फर्जी मतदान की संभावना कम होगी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सकेगा। बाजवा ने पत्र में कहा कि जिला स्तर पर मतपत्र छापे गए हैं और प्रत्येक पीठासीन अधिकारी द्वारा इन पर हस्ताक्षर किए जाने हैं। जहां किसी पंचायत में 900 वोट होते हैं, वहां आमतौर पर 50 से 100 अतिरिक्त मतपत्र उपलब्ध होते हैं, ताकि किसी भी मतपत्र के खराब होने की स्थिति में उनकी जगह ली जा सके। हालांकि इन मतपत्रों पर प्रमाणिकता के अभाव को लेकर एक गंभीर चिंता है, क्योंकि ये स्थानीय स्तर पर छापे गए हैं। स्थानीय स्तर पर नेता दबाव बनाकर इनमें फर्जीवाड़ा कर सकते हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए सभी जिलों में बैलेट पेपर पर चिपकाने के लिए होलोग्राम या बारकोड चिपकाने वाले स्टैंप दिए जाएं, जिन पर नंबर भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed