{"_id":"61731bd6a8bf5c75b42a73ea","slug":"there-is-panic-due-to-dengue-a-conspiracy-in-the-name-of-fogging-a-delegation-in-kalka-demanded-meeting-the-executive-officer-of-the-city-council-pkl-office-news-pkl4308737112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से है दहशत : फॉगिंग के नाम पर हुई खानापूर्ति, कालका में एक शिष्टमंडल ने नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी से मिलकर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से है दहशत : फॉगिंग के नाम पर हुई खानापूर्ति, कालका में एक शिष्टमंडल ने नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी से मिलकर की मांग
विज्ञापन
कालका। फॉगिंग करवाने को लेकर एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से मुलाकात की। इस मौके पर अखिल भारतीय खटीक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जमनादास, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नरेश धीमान, पूर्व पार्षद सतीश भट्ट, समाज सेवी संतोष टगरा, खेड़ा सीताराम से अजय शर्मा, मुन्ना सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने डेंगू के बढ़ते मामलों को देखकर ईओ निशा शर्मा से अपील की कि उनके क्षेत्र में फॉगिंग करवाई जाए। जमनादास ने खटीक मोहल्ला में, नरेश धीमान और पूर्व पार्षद सतीश भट्ट ने अप्पर मोहल्ला, संतोष टगरा ने सभी टगरो और अजय शर्मा ने खेड़ा सीताराम, मुन्ना ने हंडिया मोहल्ले में फॉगिंग करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। मौत के आंकड़ों में भी इजाफा हो रहा है। इसके लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि फॉगिंग के नाम पर एरिया में केवल खानापूर्ति की गई है
छुटभैये नेता कर रहे राजनीति
शिष्टमंडल ने आरोप लगाकर कहा कि कुछ छुटभैये नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए अपने चहेतों के घरों के इर्दगिर्द फॉगिंग करवाकर वाहवाही लूटने में लगे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और है। नगर परिषद कार्यालय के आसपास के एरिया में भी पूरी तरह से फॉगिंग नही हुई है। उन्होंने कहा कि जनहित को देखकर सभी जगहों पर फॉगिंग करवाई जाए। शहर की कई गलिया संकरी हैं, जहां मशीन नही पहुंच सकती। उक्त गलियों में मेन पावर लगाकर फॉगिंग करवाई जाए साथ ही जिन जगहों पर गंदगी गिरती है, वहां डीडीटी का छिड़काव किया जाए।
फॉगिंग को लेकर उनसे कुछ लोग मिलने पहुंचे थे, जिनकी डिमांड थी कि उनका क्षेत्र कवर नही हुआ है। हेल्थ विभाग सोर्स डिटेक्शन का काम कर रहा है, हेल्थ विभाग से शेडयूल आता है। तब नगर परिषद की टीम फॉगिंग करवाती है। अभी लोगों की डिमांड आई है। उसके अनुसार कालका-पिंजौर के लिए अलग-अलग टीम बनाकर काम करवाएंगे। दवाई की कोई कमी नहीं है। - निशा शर्मा, ईओ, नगर परिषद