फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is no playground in Billa village; children are playing in the lanes.

Panchkula News: गांव बिल्ला में मैदान नहीं, गलियों में खेल रहे बच्चे

Tue, 19 May 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
There is no playground in Billa village; children are playing in the lanes.
खेल के मैदान की मांग, बोले- खेल से रहते हैं नशे से दूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। नगर निगम के वार्ड नंबर-19 के गांव बिल्ला में खेल मैदान नहीं होने से बच्चों को गलियों और खाली जगहों पर खेलना पड़ रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान नहीं होने से उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने में कठिनाई हो रही है।
गांव के अभि कुमार, समीर, मनु कुमार, आर्यन कुमार, रिहान कुमार, गैबी गिल, अंश कुमार, साहिल, दिनेश कुमार और तनिश कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने कहा कि गांव में खेल मैदान बनने से वे नियमित रूप से अपने पसंदीदा खेल का अभ्यास कर सकेंगे और गांव व जिले का नाम रोशन कर पाएंगे। उन्होंने गांव में जल्द खेल मैदान बनाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद गांव के संसाधन निगम के अधीन चले गए, लेकिन विकास कार्यों पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने कहा कि गांव के संसाधनों से ही क्षेत्र का विकास संभव है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी आदतों से दूर रह सकते हैं
राजकुमार ने कहा कि खेल मैदान होने से बच्चे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रह सकते हैं। प्रिंस कुमार ने कहा कि मैदान बनने से बच्चे बेहतर स्तर पर खेल सकेंगे और अपने अभिभावकों व गांव का नाम रोशन करेंगे।

बारीकियां सीखने का अवसर नहीं मिल पाताे
मोहन लाल ने कहा कि बच्चे गलियों में खेलकर समय बिताते हैं, लेकिन उन्हें खेल की बारीकियां सीखने का अवसर नहीं मिल पाता। वहीं तरसेम सिंह ने कहा कि खेल से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने गांव में जल्द खेल मैदान बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed