फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is a possibility of big fraud in Haryana Clerk Recruitment 2019

हरियाणा क्लर्क भर्ती 2019 में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, कइयों की नौकरी जाना तय

Tue, 07 Jun 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of big fraud in Haryana Clerk Recruitment 2019
चंडीगढ़। हरियाणा में क्लर्क भर्ती 2019 में बड़ा फर्जीवाड़ा होने की आशंका है। दोबारा से दस्तावेज जांच के दौरान हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने दस फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ा है। गंभीर बात ये है कि कुल 24097 अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांच के लिए बुलाया गया था, लेकिन 13168 अभ्यर्थी ही जांच कराने के लिए एचएसएससी के पास आए। शेष 10929 अभ्यर्थी पकड़े जाने के भय से जांच कराने के लिए ही नहीं पहुंचे। इतनी अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के जांच से दूरी बनाए जाने से शक और गहरा गया है। ऐसे में पहले से ही चयनित कई अभ्यर्थियों की नौकरी जाना तय हो गया है।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क भर्ती 2019 के लिए दोबारा से जांच के लिए 21 मई से 6 जून तक का शेड्यूल जारी किया था। रोजाना 1500 अभ्यर्थियों को जांच के लिए बुलाया गया, लेकिन औसतन आधे अभ्यर्थी ही पहुंचे। अलग अलग दिनों में बायोमीट्रिक निशान लिए जाने के दौरान दस फर्जी अभ्यर्थी भी काबू किए गए। इनको लेकर आयोग हरियाणा पुलिस को शिकायत देगा। इसके अलावा, आयोग अब अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांच के लिए कोई नया मौका नहीं देगा। जिन अभ्यर्थियों ने दस्तावेज जांच कराए हैं, इसी आधार पर आयोग जल्द ही संशोधित परिणाम जारी करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने जांच में हिस्सा नहीं लिया, चाहे वह चयनित होकर नौकरी भी कर रहा हो, उसकी नौकरी जाना तय है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि आयोग जल्द ही संशोधित परिणाम जारी करेगा। किसी भी सूरत में फर्जीवाड़ा बर्दास्त नहीं किया जाएगा। फर्जी तरीके से अंक लेकर या किसी और से परीक्षा दिलाकर नौकरी लगने वालों की नौकरी जाना तय है। क्योंकि आयोग बार बार बायोमीट्रिक निशान लेेगा।
विज्ञापन

आर्थिक सामाजिक आधार के अंकों में हुआ खेल
अब आशंका और बढ़ गई है कि इस भर्ती में आर्थिक सामाजिक आधार के अंक गलत तरीके से लिए और दिए गए हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने आयोग को शिकायत की थी कि उन अभ्यर्थियों को भी आर्थिक सामाजिक आधार के अंक दे दिए गए, जिन्होंने इसके लिए दावा ही नहीं किया था। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों में कई ऐसे हैं, जिनके घर पर पहले से ही नौकरी लगी है। आयोग को शक है कि इस गड़बड़ी के पकड़े जाने के डर के कारण ही करीब आधे अभ्यर्थियों ने जांच से दूरी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed