फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Theft in professor's house, thieves made away with goods worth Rs 1.25 lakh

Panchkula News: प्रोफेसर की कोठी में चोरी, 1.25 लाख का सामान ले उड़े बदमाश

Tue, 24 Feb 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Theft in professor's house, thieves made away with goods worth Rs 1.25 lakh
22 ब्रास नलके, वॉशबेसिन और बिजली मीटर के तार चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12ए स्थित एक कोठी में चोरों ने ब्रास के नलके, वॉशबेसिन और बिजली मीटर के तार चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये आंकी गई है। थाना सेक्टर-14 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-12ए निवासी दविंदर कुमार मक्कड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी डॉ. सुमन मक्कड पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और उन्हें सरकारी आवास मिला हुआ है, जहां वे वर्तमान में रह रहे हैं। पंचकूला स्थित उनकी कोठी में पिछले छह महीने से रेनोवेशन का काम चल रहा है।
विज्ञापन

21 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे कोठी में काम कर रहे मजदूर ने फोन कर बताया कि घर के अंदर वॉशबेसिन टूटे हुए हैं और सामान गायब है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि मुख्य दरवाजे की कुंडी निकाली गई थी और चोर उसी रास्ते अंदर घुसे। चोर किचन और बाथरूम से कुल 22 ब्रास के नलके, दो हैंडशॉवर मिक्सचर, दो वॉशबेसिन और बिजली मीटर की तारें चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed