फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Theft happened five days ago, devotee gifted golden eyes to Shri Chandi Mata

Panchkula News: पांच दिन पहले हुई चोरी, श्रीचंडी माता को श्रद्धालु ने भेंट कीं सोने की आंखें

Tue, 16 Jan 2024 04:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Theft happened five days ago, devotee gifted golden eyes to Shri Chandi Mata
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। आंखें और आभूषण चोरी होने के बाद एक भक्त ने श्री चंडीमाता को सोने की आंखें भेंट की हैं। सोने का हार और अन्य आभूषण श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से पहले ही दिए जा चुके हैं। श्री चंडीमाता मंदिर में चोरी के पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। सोमवार को भी डिटेक्टिव स्टाफ की टीम मंदिर पहुंची। मंदिर में मौजूद पुजारियों और सिक्योरिटी गार्ड के बयान दर्ज किए। अभी भी मंदिर के पिछले गेट पर केवल ताला लगा रखा है। वहां पर अभी तक कोई भी चेक पोस्ट नहीं बनाया गया है। रात के समय मंदिर में एक सिक्योरिटी गार्ड और मंदिर के बाहर दो सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। पुलिस ने आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज हिमाचल, पंजाब, उत्तर-प्रदेश व अन्य जिलों को भेजे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

शहर में बढ़ा अपराध
शहर में पिछले कुछ दिनों में आपराधिक वारदातें बढ़ी हैं। 15 दिनों में तीन लूट, दो छीनाझपटी और श्री चंडीमाता मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी माता के सोने की आंखें भी चोरी कर ले गए। पुलिस एक भी मामले को अभी तक सुलझा नहीं सकी है। श्री चंडीमाता मंदिर में बुधवार रात चोर माता के आभूषण, चार दान पात्र चोरी कर ले गए थे। पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापा मार रही है। आरोपियों की जानकारी देने वाले पर इनाम भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

यह वारदातें हुईं
- 2 जनवरी को सेक्टर-20 में कूरियर कर्मचारी को डंडा मारकर 6.62 लाख रुपये लूटे
- 5 जनवरी की रात सेक्टर-16 में डॉक्टर के घर में घुसकर कार की चोरी

- 6 जनवरी को सेक्टर-5 में राशन दिलाने का झांसा देकर महिला के कान की बालियां व सोने का लॉकेट ठगा

- 8 जनवरी को सेक्टर-20 दंपती को बांधकर जेवर और नकदी लूटी

- 8 जनवरी को सेक्टर-20 में पैदल जा रहे युवक के सिर में कड़ा मारकर मोबाइल फोन लूटा

- 10 जनवरी को सेक्टर-20 में बाथरूम करने के लिए रुके युवक से 15 हजार रुपये छीनने



मंदिर में चोरी करने वालों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की और पुलिस की टीमें लगातार छापा मार रहीं हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएग। शहर मेंं पुलिस की पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया गया है। - मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed