{"_id":"6a5a857e9f054eee4f036cd7","slug":"theft-at-an-electrical-repair-shop-after-breaking-the-lock-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138790-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ताला तोड़कर बिजली रिपेयर दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ताला तोड़कर बिजली रिपेयर दुकान में चोरी
विज्ञापन
हजारों रुपये के उपकरण और तांबे की तार ले गए चोर, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-16 चौकी क्षेत्र के बुढ़नपुर में चोरों ने एक बिजली रिपेयर की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुढ़नपुर निवासी हरमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मकान के नीचे बिजली के सामान की रिपेयर की दुकान है। वह 14 जुलाई की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब सात बजे दुकान पर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला।
दुकान की जांच करने पर पांच छत वाले पंखे, चार पंखों के स्टेटर, एक हैमर ड्रिल मशीन, एक हैंड कटर, कूलर और वॉशिंग मशीन की छह मोटर तथा करीब आठ किलो तांबे की तार गायब मिली। हरमेश ने बताया कि उसने अपने स्तर पर सामान की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।