{"_id":"5e45b33d8ebc3ee58a504296","slug":"the-speaker-first-canteen-inaugurated-and-then-ate-and-ate-pkl-office-news-pkl3663828137","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीकर ने पहले कैंटीन किया उद्घाटन फिर बनाया खाना और खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीकर ने पहले कैंटीन किया उद्घाटन फिर बनाया खाना और खाया
विज्ञापन
रेहड़ी मार्केट का उद्घाटन करते हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने नई अनाज मंडी में वीरवार को अटल किसान-मजदूर कैंटीन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद वे सीधे कैंटीन के किचन में पहुंचे और रोटियां बनाईं। इसके बाद उन्होंने खाना भी खाया। यह सब देख वहां मौजूद लोग चकित रह गए। इससे पूर्व किसानों और मजदूरों को संबोधित करते ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए संकल्पित हैं। मंडियों में किसानों को फसलों के उचित दामों के साथ ही सब्जियों के लिए भावांतर भरपाई जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों को मंडियों में कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस कड़ी में हरियाणा सरकार ने मंडियों में फसल बेचने आने वाले किसानों एवं मजदूरों के लिए बहुत ही रियायती दरों पर गुणवत्ता का भोजन प्रदान करने का कार्य शुरू किया है। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड एवं हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित इस कैंटीन में अत्यंत गुणवत्ता वाला भोजन केवल 10 रुपये प्रति थाली की दर पर मिलेगा। इस कैंटीन में सुबह 11 से लेकर 3 बजे तक भोजन प्रदान किया जाएगा। भोजन में तवा रोटी, चावल, दाल, मौसमी सब्जियां व पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि 300 से अधिक किसानों और मजदूरों को प्रतिदिन यहां भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।
एक थाली की कीमत आएगी 25 रुपये
ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि एक थाली की लागत 25 रुपये से अधिक पड़ती है। इसमें 15 रुपये का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने राज्य की 25 मंडियों में इस तरह की कैंटीन खोलने की पहल की है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबी को मिटाने और हर व्यक्ति को विशेषतया महिलाओं को भी रोजगार के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की हर संभव प्रयास कर रही है। इस कैंटीन को चलाने के पीछे भी सरकार किसानों को शुद्ध भोजन एवं स्वयं सहायता समूह के द्वारा महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाना चाहती है।
सीसीटीवी कैमरे से अधिकारी रखेंगे कैंटीन पर नजर
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक डॉ. जे गणेशन ने बताया कि इस रसोई घर में साफ सफाई और गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनकी सफाई व स्वच्छता स्वयं सहायता समूहों द्वारा की जाएगी। कैंटीन में गैस बर्नर, चिमनी, फ्रीज, पीने के पानी सहित सभी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पूरे पारदर्शी तरीके से बिल भी इलेक्ट्रानिक रूप से ही प्रदान किए जाएंगे। कैंटीन के लिए एचडीएफसी बैंक ने भी सहयोग किया है। इस अवसर पर किसान आयोग के चेयरमैन रमेश यादव, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन अशोक शर्मा, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के इंजीनियर इन चीफ उदय भान, चीफ इंजीनियर महेंद्र सिंह, चीफ इंजीनियर कुलदीप सिंह, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के एसके शर्मा मौजूद थे।