फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The slaying of Mahishasura comes alive in Yakshagana; Goddess Durga's victory captivates the heart.

Panchkula News: यक्षगान में जीवंत हुआ महिषासुर वध, देवी दुर्गा की विजय ने मोहा मन

Fri, 09 Oct 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The slaying of Mahishasura comes alive in Yakshagana; Goddess Durga's victory captivates the heart.
प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा- बुराई पर अच्छाई की विजय का देता है संदेशचंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में वीरवार को यक्षगान की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं से रूबरू कराया। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत यक्षगान सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री देवी महात्मे का आयोजन किया गया। मंगलूरु के यक्षध्रुव पाटला फाउंडेशन के कलाकारों ने महिषासुर वध का प्रसंग मंच पर जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय, पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आगामी नवरात्र को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुति में देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच युद्ध तथा महिषासुर वध की कथा दिखाई गई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के दर्शकों को कथा से सहज रूप से जोड़ने के लिए नाटक को विशेष रूप से हिंदी में रूपांतरित किया गया था। इससे दर्शकों ने यक्षगान की समृद्ध परंपरा को करीब से समझा। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि श्री देवी महात्मे बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed