{"_id":"69e9323f4d0fd015a10bed9e","slug":"the-scourge-of-summer-children-falling-ill-with-vomiting-and-diarrhea-in-panchkula-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23052-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का कहर: पंचकूला में उल्टी-दस्त से बीमार हो रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का कहर: पंचकूला में उल्टी-दस्त से बीमार हो रहे बच्चे
विज्ञापन
ओपीडी में रोज 250 बच्चे पहुंच रहे; डॉक्टरों की सलाह-हाइड्रेट रखें, लक्षण दिखे तो तुरंत अस्पताल जाएं
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही गर्मी का असर बच्चों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। पंचकूला सिविल अस्पताल की ओपीडी में तीन माह से 13 वर्ष तक के बच्चे उल्टी, दस्त और बुखार जैसी शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं।
सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी और इमरजेंसी में रोजाना करीब 250 बच्चे आ रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में पेट संबंधी समस्याओं के मामले सामने आ रहे हैं।
ओपीडी में तैनात डॉ. अशोक गोयल ने बताया कि हर दिन 40 से 50 बच्चों में मौसम बदलने के कारण डायरिया जैसे लक्षण मिल रहे हैं। बच्चों के लिए बना 15 बेड का आईसीयू भी लगभग भरा हुआ है और कई मामलों में ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरुदयाल सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों की देखभाल बेहद जरूरी है। ओपीडी में आने वाले करीब 50 बच्चों में पेट संबंधी समस्याएं मिल रही हैं। अभिभावकों को सलाह दी जा रही है कि बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाएं, ताजा भोजन दें और कटा हुआ फल न खिलाएं। पीएमओ आरएस चौहान ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पताल में उपचार और दवाइयों की पूरी व्यवस्था है। अभिभावकों को सलाह है कि बच्चों को धूप से बचाएं और पर्याप्त पानी पिलाएं।
तीन बार से अधिक दस्त हो तो तुरंत अस्पताल जाएं
डॉ. गुरुदयाल सिंह के अनुसार यदि बच्चे को तीन बार से अधिक लूज मोशन, उल्टी, बुखार या पेट में ऐंठन हो, तो यह डायरिया के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में बिना देरी के अस्पताल ले जाना जरूरी है।
डायरिया के लक्षण व सावधानियां
बार-बार पतला दस्त और उल्टी होना
शरीर में पानी की कमी, आंखों का धंसना
मुंह सूखना, पेट दर्द और बुखार
ओआरएस का घोल देते रहें, पानी की कमी न होने दें
छह घंटे तक पेशाब न आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं