{"_id":"60380ee38ebc3ee975200df2","slug":"the-sc-commission-reached-the-matter-of-not-giving-the-degree-of-sc-students-bureau-news-pkl4052042114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति आयोग पहुंचा एससी विद्यार्थियों की डिग्री नहीं देने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति आयोग पहुंचा एससी विद्यार्थियों की डिग्री नहीं देने का मामला
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कॉलेजों द्वारा एससी विद्यार्थियों की डिग्रियां रोकने का मामला पंजाब राज अनुसूचित जाति आयोग पहुंच गया है। आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के डीपीआई से 28 फरवरी तक रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों से डिग्रियां लेने के लिए कालेजों में संपर्क करने को भी कहा है।
पंजाब में वजीफे की राशि नहीं मिलने के कारण कई कॉलेज प्रबंधन द्वारा एससी विद्यार्थियों की डिग्रियां रोक दी गई थीं। कई राजनीतिक दलों ने आरोप लगाया था कि ऐसे विद्यार्थियों की संख्या तीन लाख से अधिक है। डिग्रियां नहीं मिलने से विद्यार्थी दूसरे कॉलेजों में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। वीरवार को पंजाब राज अनुसूचित जाति आयोग की तरफ से एक पत्र लिख कर पंजाब सरकार डीपीआई उच्च शिक्षा से एससी स्कॉलरशिप स्कीम के अधीन डिग्री कर चुके एससी विद्यार्थियों को डिग्रियां देने के मामले की ताजा स्थिति पर 28 फरवरी तक रिपोर्ट तलब की है।
पंजाब राज अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन तेजिंदर कौर ने बताया कि विभाग को पहले ही निर्देश जारी किए थे। अब इस पूरे मामले की ताजा स्थिति को लेकर विभाग से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।