फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The sacrifice of the fighters of democracy is the priceless heritage of the nation- Nayab Saini

लोकतंत्र सेनानियों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर : नायब सैनी

Fri, 26 Jun 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The sacrifice of the fighters of democracy is the priceless heritage of the nation- Nayab Saini
संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, नई पीढ़ी से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का आह्वान
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों को पेंशन और अन्य सुविधाएं दे रही सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का त्याग और बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। वह वीरवार को पंचकूला में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था, जब लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रहार किया गया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास के इस दौर से सीख लेते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान और कल्याण के लिए पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं सहित विभिन्न लाभ उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र की इस अमूल्य विरासत को सहेजने और संविधान को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed