फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The road condition of the village of the first transport minister of the state is not ok

प्रदेश के पहले परिवहन मंत्री के गांव की सड़क जर्जर

Thu, 08 Jul 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
The road condition of the village of the first transport minister of the state is not ok
पिंजौर। पिंजौर ब्लॉक के गांव करनपुर को पिंजौर-बद्दी राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस कारण गांववासियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव करनपुर प्रदेश के पहले परिवहन मंत्री सरदार लक्ष्मण सिंह का पैतृक गांव है। गांववासी हरमेश सिंह, प्रेम सिंह, बिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, केसर सिंह, प्रीतम सिंह आदि ने बताया कि पिंजौर-बद्दी राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर गांव करणपुर और करणपुर से गांव टपरियां तक सड़क की हालात खस्ता हो गई है। रोड पर जगह-जगह गड्ढे हैं हो गए हैं जिनमें बरसात के दौरान पानी भर जाता है और तब सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। इसे जल्द सही करवाया जाए, क्योंकि वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

हरमेश सिंह, वासी गांव करनपुर ने कहा कि सड़क की जर्जर हालात बीते कई सालों से चली आ रही है, परंतु अब इसकी हालात और दयनीय हो गई है। सड़क तो अब नाम की ही रह गई है। सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। उन्होंने इस संदर्भ में उपमंडल अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख कर इस रोड को बरसात शुरू होने से पहले सही करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
सड़क को लेकर उनके पास शिकायत आई है। उन्होंने इस रोड का एस्टीमेट बना कर आगे भेज दिया है। जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा। -दिग्विजय राणा, जेई पीडब्ल्यूडी कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed