फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The responsibility of the police and administration will be fixed towards the complaints of the general public: Channi

आमजन की शिकायतों के प्रति तय होगी पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी: चन्नी

Mon, 04 Oct 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
The responsibility of the police and administration will be fixed towards the complaints of the general public: Channi
चंडीगढ़/मोरिंडा। राज्य भर के लोगों के लिए साफ और पारदर्शी प्रशासन यकीनी बनाने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को कहा कि सभी सिविल और पुलिस अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को पहल के आधार और तुरंत निपटाने के लिए जवाबदेह और जिम्मेदार बनाया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन लाल लकीर अधीन श्री चमकौर साहिब विधानसभा हलके की ग्रामीण संपत्तियों की डिजिटल मैपिंग के लिए ड्रोन तकनीक वाला पायलट प्रोजेक्ट लांच करने के साथ-साथ खेत कामगारों और भूमि रहित काश्तकारों को कर्ज माफी सर्टिफिकेट सौंपने के लिए करवाए गए राज्य स्तरीय समागम के दौरान मोरिंडा में सार्वजनिक जलसे को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार के कामकाज में लोगों के भरोसे को फिर से बहाल करने के लिए लोगों खासकर गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों की जायज शिकायतों के तत्काल निपटारे की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन

चन्नी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत कामों में शामिल पाया जाता है तो उसको बख्शा नहीं जाएगा, जबकि निर्दोष और ईमानदार को पुलिस किसी भी रूप में परेशान नहीं करेगी। प्रांतीय प्रशासन की तरफ से सभी सिविल और पुलिस अधिकारियों को पहले ही विस्तृत निर्देश जारी किए जा चुके हैं, जिससे लोगों तक उनकी पहुंच यकीनी बनाई जा सके और साथ ही लोगों के नुमाइंदों जैसे कि विधायक, सरपंचों, पंचों, काउंसिलरों आदि को बनता सत्कार दिया जा सके। बाद में उन्होंने कर्ज माफी स्कीम की प्रतीकात्मक शुरुआत के रूप में 25 खेत कामगारों और भूमि रहित किसानों को कर्ज राहत सर्टिफिकेट भी सौंपे। इस स्कीम के अंतर्गत रोपड़ और मोहाली जिलों के 7445 लाभार्थियों के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं की तरफ से दिए गए 12.73 करोड़ रुपये के कर्जे माफ किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावुक हुए मुख्यमंत्री
चन्नी ने भावुक होते हुए श्री चमकौर साहिब विधानसभा हलके के लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और साहिबजादों द्वारा बख्शी इस पवित्र धरती के विनम्र सेवक के तौर पर उनकी लीडरशिप में भरोसा प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जीवन भर पूरी श्रद्धा, ईमानदारी और वचनबद्धता के साथ क्षेत्र के विकास और लोगों की भलाई के लिए उनकी सेवा करने का भरोसा दिया।

ये की घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के लिए कई विकास प्रोजेक्टों का एलान भी किया। इनमें 114 करोड़ की लागत के साथ बेला-पनियाली सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग 344-ए के साथ जोड़ने वाला एक ओवरब्रिज, रायपुर और त्रिपड़ी की आईटीआईज में दो खेल स्टेडियम बनाने के अलावा श्री चमकौर साहिब में सिविल अस्पताल का नवीनीकरण शामिल है। उन्होंने यह भी एलान किया कि मोरिंडा में रेलवे अंडरब्रिज जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और श्री चमकौर साहिब में बनने जा रही स्किल यूनिवर्सिटी स्थानीय नौजवानों को कुशल बनाकर इस क्षेत्र में रोजगार के मौकों को उत्साहित करने के लिए अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed