फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The relatives of the girl who ran away with the young man from home reached Pinjore, beat up the young man staying at the maternal uncle's house, took both of them to Ambala after sitting in the car.

घर से युवक संग भागी युवती के परिजन पिंजौर पहुंचे, मामा के घर ठहरे युवक को पीटा, गाड़ी में बैठाकर दोनों को अंबाला ले गए

Sat, 03 Jul 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
The relatives of the girl who ran away with the young man from home reached Pinjore, beat up the young man staying at the maternal uncle's house, took both of them to Ambala after sitting in the car.
पिंजौर। अंबाला कैंट से भागे युवक और युवती के पिंजौर में होने की भनक जैसे ही युवती के परिजनों को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर युवक को पीटा। युवक की शिकायत पर पिंजौर पुलिस ने महिला सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सुधीर धारीवाल निवासी इंद्रा कॉलोनी सुभाष पार्क वाल्मीकि बस्ती अंबाला कैंट ने बताया कि वह यह युवती से प्यार करता है। 20 जून को वे दोनों अपनी मर्जी से शिमला गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद 25 जून रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह युवती के साथ अपने मामा अशोक कुमार निवासी लेख राम कॉलोनी पिंजौर के घर रुके थे। उस दौरान आरोपी शुभम, कालू, नूरी, विक्की, गंगू, शंटी कार लेकर मौके पर पहुंचे और उसे और युवती को जबरदस्ती कार में बैठा लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसे लात और घूंसों से पीटा और शुभम ने उसके मुंह में पिस्टल डालकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने सुभाष पार्क अंबाला कैंट में उसे गाड़ी से उतार कर उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी तरह अपनी जान बचाकर वह मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed