फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Punjab government will organize 92 drone shows to mark the 650th Prakash Parv of Sri Guru Ravidas Ji.

Panchkula News: पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर 92 ड्रोन शो करेगी

Wed, 26 Aug 2026 08:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
The Punjab government will organize 92 drone shows to mark the 650th Prakash Parv of Sri Guru Ravidas Ji.
मंत्री सौंद ने मोहाली, रूपनगर और शहीद भगत सिंह नगर के उपायुक्तों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन आयोजनों के तहत राज्य भर में 92 विशेष ड्रोन शो किए जाएंगे। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
मंत्री सौंद ने मोहाली, रूपनगर और शहीद भगत सिंह नगर के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने आगामी ड्रोन शो और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। इस बैठक में मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह और संत बाबा प्रदीप दास जी भी उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ऑनलाइन भाग लिया।
विज्ञापन

सरकार संत-महापुरुषों के मार्गदर्शन में धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम कर रही है। श्री गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जा रही है। विशेष रूप से तैयार किए गए ड्रोन शो सितंबर से शुरू होंगे। प्रत्येक शो में 500 से अधिक ड्रोन एक साथ प्रस्तुति देंगे। ये शो लगभग 25 से 30 मिनट के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ड्रोन शो का उद्देश्य :

डिजिटल तकनीक से रात्रि में आकाश में श्री गुरु रविदास जी की बाणी और शिक्षाएं प्रदर्शित होंगी। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को गुरु साहिब के महान संदेश से जोड़ना है। मंत्री ने उपायुक्तों को ड्रोन शो के लिए उपयुक्त स्थान पहचानने के निर्देश दिए। आम जनता को शो की तिथि, समय और स्थान की जानकारी पहले से दी जाएगी।




शोभायात्राएं और डॉक्यूमेंट्री फिल्म :

काशी, जम्मू, बठिंडा और फरीदकोट से चार शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। ये शोभायात्राएं नवंबर में शुरू होकर पवित्र स्थल खुरालगढ़ साहिब पर समाप्त होंगी। काशी से शुरू होने वाली शोभायात्रा मोहाली में रात्रि पड़ाव करेगी। श्री गुरु रविदास जी की डॉक्यूमेंट्री फिल्म अब तक 3,500 गांवों में प्रदर्शित हो चुकी है। राज्य के अन्य गांवों तक इसे पहुंचाने के लिए 50 वैन का काफिला कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed