फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The problems of the people should be solved first, then the government should promote tourism: Pradeep Chaudhary

पहले लोगों की समस्याएं हों हल फिर पर्यटन को बढ़ावा दे सरकार : प्रदीप चौधरी

Tue, 22 Jun 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The problems of the people should be solved first, then the government should promote tourism: Pradeep Chaudhary
मोरनी। इलाके में आज भी दर्जनों ऐसी समस्याएं है जिनका समाधान पहले होना चाहिए। पेट्रोल पंप, मोबाइल नेटवर्क और एटीएम आदि की कमियों को दूर किए बिना इलाके में पर्यटन को बढ़ावा देने की बातें जनता के साथ बेईमानी है। उक्त आरोप कालका से विधायक प्रदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लगाए हैं।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि हिमाचल ने छोटे-छोटे पेट्रोल पंप लगाकर जनता और पर्यटन के लिए सहूलियत प्रदान की है। दूरस्थ इलाकों में आसानी से पेट्रोल पंप की सुविधा उपलब्ध हो जाती है, लेकिन राजधानी के नजदीक राज्य का एकमात्र हिल्स स्टेशन होने के बाद भी यहां पर कोई पेट्रोल पंप नहीं है। इसके साथ क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों को सबसे पहले नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके साथ इलाके में एटीएम की कमी भी सैलानियों के साथ लोगों को खलती है।
विज्ञापन

सीएम के दौरे से लोगों को होना पड़ा परेशान
मुख्यमंत्री को किसानों की समस्याओं का समाधान करवाना चाहिए। रविवार को मुख्यमंत्री के मोरनी दौरे से इलाके के आम लोगों व सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को घर पहुंचने के लिए कई घंटे इंतजार करवाया गया। शादी के वाहनों को रोक कर रखा गया। मुख्यमंत्री लोगों की समस्याएं हल करवाए इसके बाद कार्यक्रमों को आयोजित करने में पुलिस बल की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने प्रदर्शन करने वाले किसानों पर पुलिस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed