{"_id":"61dc93d4153aac3a59009084","slug":"the-problem-of-flies-is-formidable-spray-the-drug-four-times-a-year-pkl-office-news-pkl438904260","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्खियों की समस्या है विकराल, साल में चार बार करें दवा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्खियों की समस्या है विकराल, साल में चार बार करें दवा का छिड़काव
विज्ञापन
पंचकूला। बरवाला-रायपुररानी पोल्ट्री फार्म की मक्खियों से होने वाली समस्या से निजात दिलाने के लिए उपायुक्त महावीर कौशिक ने सोमवार को सेक्टर-1 स्थित जिला लघु सचिवालय के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पशु पालन विभाग के उपनिदेशक अनिल भनवाला ने वर्तमान स्थिति से उपायुक्त को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि दोनों ब्लॉक के 40 गांवों में करीब 100 पोल्ट्री फार्म हैं, जिनकी वजह से क्षेत्रों में लोगों को मक्खियों की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि साल में चार बार दवा का छिड़काव किया जाए। उन्होंने इस विकराल समस्या के निदान के लिए पांच-पांच सदस्यों की छह टीमों का गठन किया है।
पशु पालन विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि विभाग द्वारा इन पोल्ट्री फार्म संचालकों को साल में चार बार दवाई छिड़कने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कई बार यहां केवल दो बार ही दवाई का छिड़काव किया जाता है, जिसके चलते यहां से मक्खियों की समस्या पूर्ण रूप से समाप्त नहीं होती। उन्होंने बताया कि इसको देखते हुए अब यह निर्णय लिया गया है कि शेड्यूल बनाकर पहले फार्म की दवाई की रसीद चेक की जाएगी। इसके बाद औचक निरीक्षण कर सुनिश्चित किया जाएगा कि पोल्ट्री फार्म में समय पर दवाई का छिड़काव किया जा रहा है या नहीं।
टीमें करेंगी औचक निरीक्षण
उपायुक्त ने पशु पालन विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन पोल्ट्री फार्मों में निर्देशानुसार साल में चार बार दवाई का छिड़काव किया जाए, ताकि लोगों को मक्खियों की समस्या से निजात दिलाई जा सके। जिला प्रशासन द्वारा 5-5 सदस्यों की 6 टीमें गठित की गई है, जो प्रत्येक पोल्ट्री फार्म की समय-समय पर औचक निरीक्षण करेंगी। जिस पोल्ट्री फार्म संचालक द्वारा निर्देश का पालन नहीं किया गया उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
बीट को तिरपाल से ढककर ही उठवाएं
उपायुक्त ने बताया कि अब प्रत्येक पोल्ट्री फार्म में इकट्ठा होले वाली बीट को कभी भी उठवाया जा सकता है। पहले पोल्ट्री फार्मों को साल में दो या तीन बार ही बीट उठवाने की अनुमति थी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फार्म बीट को तिरपाल से ढककर ही उठवाएं ताकि कोई बीमारी दूसरे फार्म को प्रभावित न करे। इस अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विरेंद्र पुनिया, तहसीलदार विरेंद्र गिल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बरवाला-रायपुररानी मार्टिना महाजन, गैर सरकारी सदस्य विरेंद्र राणा, डॉ. जितेंद्र नाथ शर्मा, इंद्र लाल, जरनैल सिंह तथा पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के सभी प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।