फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The prisoner absconded from the police station during remand, police failed to find him

Panchkula News: रिमांड के दौरान हवालाती थाने से फरार, पुलिस खोजने में नाकाम

Sat, 26 Jul 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The prisoner absconded from the police station during remand, police failed to find him
पंचकूला। पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी थाना पिंजौर से रिमांड के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे पुलिस को चमका देकर हवालात से फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी भी खंगाले, लेकिन पुलिस आरोपी को खोजने में नाकाम रही। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मोहम्मद तौसीफ आलम (22) निवासी गांव तलवाड़ी जिला किशनगंज बिहार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी को 18 जुलाई को आसाम से गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस ने 22 जुलाई को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर दिया गया था। इस मामले में डीसीपी ने संतरी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, एचएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसकी जांच कालका एसीपी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

संतरी ने आरोपी को सुबह शौच के लिए हवालात से बाहर निकाला था। संतरी उसके साथ वॉशरूम तक गया था। लेकिन जब आरोपी 15 मिनट बाद भी वॉशरूम से नहीं निकला तो संतरी को शक हुआ। जब उसने देखा तो कैदी गायब था। संतरी ने आरोपी को इधर-उधर देखा तो पता चला कि वह थाने की छत कूद कर फरार हो गया है। संतरी ने घटना की सूचना थाना एसएचओ को दी। पिंजौर थाना एसएचओ बच्चू सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। वहीं, कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगला जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस की पांच टीमें रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, अंबाला कैंट, और कालका समेत दिल्ली तक आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन

ये उठे सवाल
अब सवाल उठ रहा है कि आरोपी हवालात से कैसे भाग निकला। क्या थाने में मुलाजिम तैनात नहीं थे। अगर तैनाती थी तो क्या पुलिस की मिलीभगत थी। क्या पंचकूला पुलिस इतनी लापरवाह और कमजोर है कि आरोपी पुलिस के चंगुल से भाग जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन









ये था मामला


9 जुलाई 2024 को पिंजौर थाने में शिकायत दर्ज करते हुए पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई है। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि किशोरी को मोहम्मद तौसीफ आलम बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोरी को लुधियाना, विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), किशनगंज और नेपाल जैसे विभिन्न स्थानों पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान परिजनों को एक सुराग मिला, जिसके आधार पर पीड़िता को किशनगंज से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 140 (3), 65(A), 351(3) तथा पोक्सो एक्ट की धाराएं 6, 17 व 21 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कोट...



थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सृष्टि गुप्ता डीसीपी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed