फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The poor will get free food packets in domestic isolation

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, घरेलू एकांतवास में गरीबों को मिलेंगे खाने के मुफ्त पैकेट

Sat, 05 Sep 2020 10:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 05 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The poor will get free food packets in domestic isolation
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कोविड टेस्ट को बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को गरीब परिवारों को घरेलू एकांतवास के दौरान मुफ्त खाने के पैकेट देने का एलान किया। यह पैकेट उनको मिलेगा जो अपनी दिहाड़ी खो जाने के डर से टेस्ट करवाने से टालमटोल कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह बात मंत्रियों और विधायकों समेत चुने हुए नुमाइंदों और वरिष्ठ अफसरों के साथ वर्चुअल (वीडियो कॉन्फ्रेंस) मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कही। अमरिंदर ने कहा कि मुफ्त खाने के पैकेटों का वितरण गरीब परिवारों को जल्द टेस्ट करवाने के लिए उत्साहित करेगा जो इस महामारी को रोकने के लिए बहुत जरूरी है। इससे पंजाब में बढ़ती मृत्युदर पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पटियाला से यह कार्यक्रम शुरू होगा, जो झूठे प्रचार के कारण सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है। उन्होंने बाकी जिलों को भी निर्देश दिए कि घरेलू एकांतवास पर गए गरीब कोविड मरीजों को इसी तरह मुफ्त खाने के पैकेट बांटने का प्रबंध करें, ताकि उनको जल्द टेस्ट के लिए उत्साहित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन ने सुनील जाखड़ का सुझाव स्वीकारा

पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ का सुझाव स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटियों और स्थानीय विधायक यह पैकेट बांटने में जिला प्रशासन की मदद करेंगे। गांवों में कोरोना के संबंध में किए जा रहे भ्रामक प्रचार पर नकेल कसने के लिए योजना बनाने के लिए यह अपनी किस्म की पहली मीटिंग थी।

भ्रामक प्रचार पर नकेल कसने के बुलाई बैठक
यह महसूस करते हुए कि लोग अस्पतालों में भर्ती होने से डरते हैं, कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार इस डर का मुकाबला करने के लिए घरेलू एकांतवास को प्रोत्साहित कर रही है और भेदभाव से बचाने के लिए कोवडि मरीजों के घरों के बाहर पोस्टर भी उतारने का फैसला किया है।

मंत्री करें अपने जिला अस्पतालों का दौरा : कैप्टन
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को अपने जिलों के अस्पतालों का दौरा करने के निर्देश दिए और यह अपील भी की कि वह पार्टी के नेताओं और वर्करों को महामारी से लड़ने के लिए और ज्यादा सक्रिय करें। उन्होंने कहा कि वह खुद भी जल्द ही स्थिति का जायजा लेने के लिए एक अस्पताल का दौरा करेंगे।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री का कोविड के विरुद्ध लड़ाई में उनके विभागों द्वारा शानदार काम के लिए धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की टीमों और स्टाफ सदस्यों को उनकी (मुख्यमंत्री) शुभकामनाएं देने के लिए कहा। कैप्टन ने कोविड के विरुद्ध मुश्किल और लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed