फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The paper came from the syllabus, NCERT based questions were asked

Panchkula News: सिलेबस से पेपर आया, एनसीईआरटी आधारित प्रश्न पूछे गए

Wed, 18 Feb 2026 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The paper came from the syllabus, NCERT based questions were asked
पंचकूला। सीबीएसई की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले ही दिन गणित जैसे अहम विषय की परीक्षा आयोजित की गई। पंचकूला जिले में इस बार कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां से 5,118 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। पंचकूला के सभी केंद्रों पर परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ सुबह से ही देखी गई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले छात्रों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। इसमें हल करने में उन्हें अधिक समय लगा। 10वीं के विद्यार्थियों ने बताया कि अधिकतर सवाल एनसीईआरटी आधारित रहे और सिलेबस से बाहर कोई प्रश्न नहीं आया। प्रश्नपत्र का ढांचा संतुलित था, जिससे अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों को पेपर स्कोरिंग लगा। कुछ विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्न पत्र थोड़ा लंबा था और समय प्रबंधन में चुनौती महसूस हुई।
विज्ञापन

गणित का पेपर आसान आया
गणित का पेपर कुल मिलाकर आसान था। एनसीईआरटी के अनुसार ही पेपर सेट किया गया था लेकिन प्रश्नों को हल करने में समय लगा। - अनिक, छात्र, आर्मी पब्लिक स्कूल, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिकोणमिति के सवाल कठिन रहे
मुझे त्रिकोणमिति के प्रश्नोंं को हल करने मेंं समय अधिक लगा। पेपर बैलेंस था। प्रश्नों को समझने में समय लगा। इस कारण सबसे अधिक समय इसी सेक्शन को हल करने में लगा, बाकि पेपर में सवाल आसान थे। - सूर्यांश, छात्र, आर्मी पब्लिक स्कूल, पंचकूला


पढ़े हुए सिलेबस से पेपर आया
मैंने सभी सवाल समय पर पूरे कर लिए। जो भी पढ़ा था, वही आया। मुझे पेपर स्कोरिंग लगा।- श्रद्धा छात्रा, ब्लू बर्ड स्कूल, पंचकूला

सर्कल फिगर के प्रश्न हल करने में मजा आया
-सर्कल फिगर वाले प्रश्नों में थोड़ा समय ज्यादा लगा। कुल मिलाकर पेपर मध्यम स्तर का था लेकिन टाइम मैनेजमेंट जरूरी था। सभी प्रश्न हल किए हैं। - आदित्य, छात्र, आर्मी पब्लिक स्कूल, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed