फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The organizers of the concert paid Rs 8 lakh as fare and then they were allowed to pick up the luggage

Panchkula News: कंसर्ट के आयोजकों ने भरा आठ लाख किराया तो सामान उठाने दिया

Wed, 19 Feb 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The organizers of the concert paid Rs 8 lakh as fare and then they were allowed to pick up the luggage
पंचकूला। शहर के सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में अरिजीत सिंह के एक दिन के लाइव कंसर्ट के लिए लिए आयोजकों ने ग्राउंड में पांच दिन तक सामान रखा। इस पर एचएसवीपी की ओर से आयोजकों से पांच दिन सामान रखने की फीस आठ लाख मांगी गई। इस पर उन्होंने फीस देने से सोमवार को मना कर दिया था। इस पर एचएसवीपी की ओर से पूरा ग्राउंउ सील कर दिया गया था। इसके बाद जब आयोजकों की ओर से आठ लाख रुपये की फीस दी गई तो उन्हें सामान उठाने दिया। पंचकूला के ईओ मानव मलिक ने कहा कि आयोजकों की ओर से शालीमार ग्राउंड से सामान उठाने दिया गया। आयोजकों की ओर से आठ लाख रुपये की पेमेंट की गई। पेमेंट करने पर सामान उठाने दिया गया है। पांच दिन फीस लेने के बाद उन्हें सामान ले जाने दिया गया है। शो के आयोजकों की ओर से इस मामले की फीस नहीं दिए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन को लेकर अब कड़े प्रावधान बनाए जाएंगे। अगर कोई आयोजक ग्राउंड में पहले से आता है और उसका इस्तेमाल करता है तो उसे पूरी फीस अब पहले मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed