फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The number of patients in Aam Aadmi clinics has crossed 1.82 lakh

Punjab: आम आदमी क्लीनिकों में 1.82 लाख के पार पहुंची मरीजों की संख्या, स्वास्थ्य सेवा देने में मोहाली अव्वल

Mon, 19 Sep 2022 01:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 01:36 AM IST
सार

मरीज क्लीनिकों में जाकर डॉक्टरी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं या ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा ले सकते हैं। अब तक सत्ता संभाल चुकी सभी सरकारों ने लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिस कारण आम लोगों को भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है।

विज्ञापन
The number of patients in Aam Aadmi clinics has crossed 1.82 lakh
मोहल्ला क्लीनिक के सामने खड़े सीएम भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब में मोहल्ला क्लीनिकों पर आने वाले मरीजों की संख्या 1.82 लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के प्रमुख कार्यक्रम आम आदमी क्लीनिकों को राज्य में समर्थन मिला है, जिससे अब तक इन क्लीनिकों पर आने वाले मरीजों की संख्या 1.82 लाख को पार कर गई है। वहीं, अधिक से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मोहाली ने अन्य जिलों में से पहला स्थान प्राप्त किया है। 

विज्ञापन


जौड़ामाजरा ने बताया कि मोहाली में अब तक कुल 25,990 मरीज अपना इलाज करवा चुके हैं और 2811 लैब टेस्ट किए जा चुके हैं। लुधियाना जिले ने 21,384 मरीजों और 2,343 क्लीनिकल टेस्टों के साथ 23 जिलों में से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह बठिंडा ने 16,889 मरीजों और 2,243 क्लीनिकल टेस्टों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा, राज्य भर में कुल 23,402 क्लीनिकल टेस्टों के साथ 15 अगस्त से 17 सितंबर तक मरीजों की संख्या 1,82,325 तक जा पहुंची है। 
मंत्री जौड़ामाजरा ने इस समर्थन के लिए डॉक्टरों और अधिकारियों की सराहना की है। उन्होंने बताया कि ऐसे 75 क्लीनिक स्वतंत्रता दिवस वाले दिन से शुरू हो चुके हैं, जबकि 25 ऐसे और क्लीनिकों को बाद में शुरू कर दिया गया है, जहां प्रतिदिन सात हजार से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सहूलतें प्रदान की जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम अब तक 100 क्लीनिक (65 शहरी क्षेत्रों में और 35 ग्रामीण क्षेत्रों में) लोगों को समर्पित कर चुके हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द ही ऐसे क्लीनिक राज्य के कोने-कोने में स्थापित किए जाएंगे। मरीज क्लीनिकों में जाकर डॉक्टरी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं या ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा ले सकते हैं। अब तक सत्ता संभाल चुकी सभी सरकारों ने लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिस कारण आम लोगों को भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है। मंत्री ने कहा कि आम आदमी सरकार का यह विनम्र सा प्रयास स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति ला रहा है। इन क्लीनिकों द्वारा लोगों को 75 दवाएं और 41 डायग्नोग्स्टिक टेस्ट मुफ्त किए जा चुके हैं। जौड़ामाजरा ने कहा कि बड़ी बीमारियों वाले गंभीर मरीजों को ही आगे बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed