{"_id":"6869823ec49f47e64b085c00","slug":"the-new-cooperative-policy-will-bring-revolutionary-changes-in-society-and-the-country-dr-arvind-sharma-panchkula-news-c-87-1-pan1001-124374-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सहकारिता नीति से समाज और देश में होंगे क्रांतिकारी बदलाव : डॉ. अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सहकारिता नीति से समाज और देश में होंगे क्रांतिकारी बदलाव : डॉ. अरविंद शर्मा
विज्ञापन
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शनिवार को सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहकार आंदोलन को रफ्तार देने के लिए सहकारिता मंत्रालय जल्द नई सहकारी नीति घोषित करेगा। उन्होंने हरियाणा में गन्ना उत्पादकों को हार्वेस्टिंग के दौरान आने वाली परेशानियों के समाधान के लिए हरको बैंक के माध्यम से लोन उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इससे युवाओं, किसानों को हार्वेस्टिंग मशीनों के व्यवसायिक इस्तेमाल से आर्थिक तौर पर मजबूत होने के अवसर मिलेंगे।
इस समारोह में मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का लोगो लॉन्च किया और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह की बजट घोषणा के तहत 500 सीएम पैक्स का गठन करने की दिशा में प्रदेश में अबतक 141 सीएम पैक्सों का गठन हो चुका है। पैक्सों के माध्यम से छोटे वेयर हाउस भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे पीडीएस प्रणाली के तहत खाद्य की आपूर्ति इनके जरिए सम्भव हो सके। देश में 140 करोड़ भारतीय को सहकार से जोड़ने के लिए केंद्र-प्रदेश सरकार निरंतर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सहकार से जुड़े प्रत्येक नागरिक के जीवन में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में गन्ना उत्पादक किसानों के सामने हार्वेस्टिंग को लेकर आने वाली समस्या के समाधान के लिए हरको बैंक के पैक्स के माध्यम से युवाओं, किसानों को हार्वेस्टिंग मशीन खरीद के लिए लोन उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसने पात्र हार्वेस्टिंग मशीनों को व्यवसायिक तरीके से इस्तेमाल करके आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब डेयरी फेडरेशन के माध्यम से सीएम पैक्स के सदस्यों को भी वीटा बूथ आवंटन में अवसर प्रदान किए जाएंगे। यहीं नहीं डेयरी फेडरेशन वीटा बूथों को माडर्नाइज्ड बनाया जाएगा, ताकि वहां वीटा और हैफेड के खाद्य उत्पादों की उपलब्धता होगी। उन्होंने हरको बैंक के प्लेटिनम डेबिट कार्ड को भी लांच किया। पांच लाख रुपये तक के इस डेबिट कार्ड का इस्तेमाल देश के एयरपोर्ट लांज में भी किया जा सकेगा। प्रदेश के फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ जिला के अधिकारियों को शत प्रतिशत पैक्सों को कम्प्यूटरीकरण किए जाने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं 4 पात्रों को वीटा बूथ अलॉटमेंट के पत्र जारी किए। इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेन्द्र सिंह, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार राजेश जोगपाल व अन्य उपस्थित रहे।