फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The name of pharmacy employees changed into pharmacy officer

हरियाणा में फॉर्मेसी कर्मचारियों का नाम अब होगा फॉर्मेसी अधिकारी, एसोसिएशन ने जताया आभार

Wed, 19 Aug 2020 02:07 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 19 Aug 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
The name of pharmacy employees changed into pharmacy officer
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा के फार्मेसी कर्मचारियों को फार्मेसी अधिकारी के नाम से जाना जाएगा। सरकार ने इनका पदनाम बदल दिया है। इससे प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत करीब 1800 फॉर्मेसी कर्मचारियों के सम्मान में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विभाग में कार्यरत फार्मेसी कर्मचारी अब नए नाम से जाने जाएंगे। गवर्नमेंट फार्मेसी एसोसिएशन उनसे अनेक बार पदनाम में संशोधन करने को लेकर मिली थी। इसके अलावा उनकी अन्य मांगों पर भी सकारात्मक प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


भविष्य में फार्मासिस्ट को अब फॉर्मेसी अधिकारी, वरिष्ठ फार्मासिस्ट को वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी व मुख्य फॉर्मासिस्ट को मुख्य फॉर्मेसी अधिकारी के नाम से पहचाना जाएगा। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। फॉर्मासिस्ट का नाम बदलने के बाद उनके वेतनमान, ड्यूटी और जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में एसोसिएशन के प्रधान विनोद दलाल ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी चिरलंबित मांग पूरी हुई है। विज के पास स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत जो भी कर्मचारी अपनी परेशानी लेकर गए उन सभी की समस्या का समाधान हुआ है। इसके लिए फॉर्मेसी कर्मचारी एवं एसोशिएसन उनका धन्यवाद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed