{"_id":"5f3bf4048ebc3e3ce151e224","slug":"the-name-of-pharmacy-employees-changed-to-pharmacy-officer-panchkula-news-pkl385024569","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में फॉर्मेसी कर्मचारियों का नाम अब होगा फॉर्मेसी अधिकारी, एसोसिएशन ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में फॉर्मेसी कर्मचारियों का नाम अब होगा फॉर्मेसी अधिकारी, एसोसिएशन ने जताया आभार
Wed, 19 Aug 2020 02:07 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा के फार्मेसी कर्मचारियों को फार्मेसी अधिकारी के नाम से जाना जाएगा। सरकार ने इनका पदनाम बदल दिया है। इससे प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत करीब 1800 फॉर्मेसी कर्मचारियों के सम्मान में वृद्धि हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विभाग में कार्यरत फार्मेसी कर्मचारी अब नए नाम से जाने जाएंगे। गवर्नमेंट फार्मेसी एसोसिएशन उनसे अनेक बार पदनाम में संशोधन करने को लेकर मिली थी। इसके अलावा उनकी अन्य मांगों पर भी सकारात्मक प्रक्रिया चल रही है।
भविष्य में फार्मासिस्ट को अब फॉर्मेसी अधिकारी, वरिष्ठ फार्मासिस्ट को वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी व मुख्य फॉर्मासिस्ट को मुख्य फॉर्मेसी अधिकारी के नाम से पहचाना जाएगा। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। फॉर्मासिस्ट का नाम बदलने के बाद उनके वेतनमान, ड्यूटी और जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
इस बारे में एसोसिएशन के प्रधान विनोद दलाल ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी चिरलंबित मांग पूरी हुई है। विज के पास स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत जो भी कर्मचारी अपनी परेशानी लेकर गए उन सभी की समस्या का समाधान हुआ है। इसके लिए फॉर्मेसी कर्मचारी एवं एसोशिएसन उनका धन्यवाद करती है।