फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The medical college under construction in Panchkula will be named after Dr. Mangal Sen

Panchkula News: पंचकूला में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. मंगल सेन के नाम पर रखा जाएगा

Tue, 16 Jan 2024 04:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
The medical college under construction in Panchkula will be named after Dr. Mangal Sen
30 माह में 800 करोड़ की लागत से तैयार होगा प्रोजेक्ट, मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस की सीटें होंगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-32 में 30.40 एकड़ भूमि पर 800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का नाम डॉ. मंगल सेन के नाम पर रखा जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की आधारशिला रखने के बाद कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर पहले चरण में 500 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस परियोजना पर 300 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय का अनुमान है। पूरी परियोजना 30 माह के भीतर पूरी होने की उम्मीद है। इस मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस की सीटें होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में सत्ता संभालने के बाद राज्य के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने की घोषणा की थी। दो जिलों चरखी दादरी और पलवल को छोड़कर हर जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए गए हैं। इसमें से 6 सरकारी, एक सहायता प्राप्त और 8 निजी सहित कुल 15 पहले ही संचालित हो चुके हैं। शेष जिले में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन




तीन पॉकेट में बनेगा मेडिकल कॉलेज
एक्सईएन एनके पायल ने बताया कि 30.40 एकड़ में बनने वाला मेडिकल कॉलेज को तीन पॉकेट में तैयार किया जाएगा। पहला पॉकेट 2.40 एकड़, दूसरा पॉकेट 14 एकड़, तीसरा पॉकेट भी 14 एकड़ में तैयार किया जाएगा। इन तीनों पॉकेट में क्या-क्या बनेगा। यह डीपीआर तैयार करते समय तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये रहे मौजूद
इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, महापौर कुलभूषण गोयल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बीबी भारती, मुख्य प्रशासक एचएसवीपी टीएल सत्यप्रकाश, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, प्रशासक मुख्यालय एचएसवीपी पंचकूला सचिन गुप्ता, मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, प्रचार सलाहकार तरुण भंडारी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed