फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Mata Vaishno Devi Katra bus departed from Kalka amidst chants of 'Jai Jai'.

Panchkula News: जयकारों के बीच कालका से रवाना हुई मां वैष्णो देवी कटरा बस

Fri, 29 May 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The Mata Vaishno Devi Katra bus departed from Kalka amidst chants of 'Jai Jai'.
सात महीने बाद दोबारा शुरू हुई बस सेवा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। हरियाणा रोडवेज के सब डिपो कालका से वीरवार को मां वैष्णो देवी कटरा के लिए बस सेवा दोबारा शुरू कर दी गई। करीब सात महीने बाद बस सेवा बहाल होने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मां वैष्णो देवी की जय और कालका माई के जयकारों के बीच बस को रवाना किया गया। कालका से जम्मू कटरा को रवाना हुई बस में पहले दिन कालका से करीब 20 यात्री सवार हुए।
बस में सवार श्रद्धालुओं के चेहरे खुशी से खिले नजर आए। इस अवसर पर डीआई वेदप्रकाश सहित रोडवेज स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने कहा कि लंबे समय बाद बस सेवा शुरू होने से यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।
विज्ञापन


यह रहेगा किराया
कालका बस स्टैंड से मिली जानकारी के अनुसार कालका से कटरा तक प्रति व्यक्ति किराया 630 रुपये निर्धारित किया गया है। पंचकूला से कटरा का किराया 605 रुपये और चंडीगढ़ से कटरा का किराया 580 रुपये रखा गया है। वहीं, कालका से जम्मू का किराया 570 रुपये, पंचकूला से जम्मू 543 रुपये और चंडीगढ़ से जम्मू 518 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बस कालका से पंचकूला, चंडीगढ़ सेक्टर-43, रोपड़, गढ़शंकर, होशियारपुर, मुकेरिया, पठानकोट, लखनपुर बॉर्डर, कठुआ और सांबा होते हुए जम्मू-कटरा पहुंचेगी।
यह रहेगी टाइमिंग
बस रोजाना शाम 4:40 बजे कालका डिपो से जम्मू-कटरा के लिए रवाना होगी। पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-43 से बस शाम 7 बजे आगे के लिए चलेगी और सुबह करीब 3 बजे जम्मू-कटरा पहुंचेगी। वापसी में बस कटरा स्टैंड से दोपहर 2:15 बजे कालका के लिए रवाना होगी।

हिमाचल, कालका, पिंजौर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस बस सेवा का उपयोग कर मां वैष्णो देवी मंदिर जाया करते थे। लंबे अंतराल के बाद सेवा दोबारा शुरू होने पर श्रद्धालुओं ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed