{"_id":"62757d99264a0f0ece31eadb","slug":"the-launching-ceremony-of-khelo-india-youth-games-2021-will-be-held-on-saturday-panchkula-news-pkl4498449193","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की लॉन्चिंग सेरेमनी होगी शनिवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की लॉन्चिंग सेरेमनी होगी शनिवार को
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे सीजन की शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में भव्य शुरुआत होगी। लॉन्चिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शिरकत करेंगे। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और खेल व युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह की उपस्थिति में ये खेल शुरू होंगे।
कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर (मस्कट), लोगो, जर्सी और थीम गीत भी लॉन्च किया जाएगा। खेलों में 8,000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। इसके अलावा लाखों दर्शक इन खेलों के गवाह बनेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को लेकर हरियाणा ने पूरी तैयारी कर ली है।
उल्लेखनीय है कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का आयोजन 4 से 13 जून, 2022 तक राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।