फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The issue of making ROB on the pillar heated up in the budget session of the assembly

विधानसभा के बजट सत्र में गरमाया आरओबी को पिलर पर बनाने का मुद्दा

Thu, 17 Mar 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The issue of making ROB on the pillar heated up in the budget session of the assembly
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर निर्माणाधीन आरओबी को पिलर पर बनाने का मुद्दा हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गरमाया। कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने जनता को पेश आ रही गंभीर समस्याओं को विधानसभा में रखते हुए लोगों को जल्द राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

बजट सत्र में कांग्रेस कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा जब बजट पेश होता है, हर वर्ग को बहुत उम्मीद होती है कि सरकार बजट में सबके भले की बात कहेगी, लेकिन आज बेरोजगारी से लोगों का बुरा हाल है, युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। अपराध बढ़ रहा है। रोजगार मेले लगाने की बात तो कही गई, परंतु रोजगार के अवसर तो है ही नहीं, सरकार न तो नौकरी दे रही है और न ही नई इंडस्ट्रीज लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पिंजौर में बनाए जा रहे आरयूबी का काम 2018 से चल रहा है, जिसमें रुकावटें आ रही हैं। देरी के कारण कारण आज जनता सहित दुकानदारों को परेशानी हो रही है। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर बनाए जा रहे आरओबी को पिलर पर बनाया जाए जैसा कि जीरकपुर में है ताकि दुकानदारों को पार्किंग की सुविधा मिल सके। मांगों के लिए लोगों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है, जबकि डिजाइन पिलर वाले आ रहे हैं तो आरओबी पिलर पर बनाना चाहिए। करीब 7 किलोमीटर लंबे सुखोमाजरी बाईपास सड़क की 2016 से पहले बनाने की बात हुई थी, लेकिन अब रेलवे की परमिशन न मिलने के कारण काम रुका है। इस कारण लोग जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानवरों के कारण किसान छोड़ रहे खेती
विधायक ने कहा कि मोरनी में पीएचसी को नॉर्म्स में छूट देकर सीएचसी बनाया जाए। संस्कृति मॉडल स्कूल के हिसाब से सुविधाएं नही हैं। टीचर, स्मार्ट रूम नही हैं, फिर फीस भी वसूलनी शुरू कर दी है। लावारिस और जंगली पशुओं से किसान परेशान हैं। रायतन क्षेत्र के किसानों ने जानवरों के खतरे के कारण फसल बिजाई ही छोड़ दी। पेयजल की समस्या गंभीर है, सर्दियों में पानी नहीं मिला तो अब गर्मियों में क्या हालत होगी। कालका पिंजौर सहित क्षेत्र में तुरंत 15-20 नलकूप लगने चाहिए। तीसरा बजट आ है, लेकिन आज भी कॉलोनियों के नियमित नहीं होने की वजह से लोग परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed