फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The issue of getting a high profile job:

हाईप्रोफाइल नौकरी लगवाने का मामलाःएसआईटी ने बीजेपी किसान मोर्चा के सदस्य के साले को किया गिरफ्तार, विनोद खर्ब फरार

Fri, 09 Sep 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The issue of getting a high profile job:
पंचकूला। हाई प्रोफाइल सरकारी नौकरी लगवाने की सेटिंग करने के मामले की जांच कर एसआईटी ने बीजेपी किसान मोर्चा के सदस्य विनोद खर्ब के साले को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह पानीपत निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विधायक रणधीर गोलन के बेटे अमित गोलन की शिकायत पर बीजेपी किसान मोर्चा के सदस्य विनोद खर्ब के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सेक्टर-14 थाना दर्ज किया गया था। सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर विनोद ने 49 लाख रुपये अमित से ठगे थे।
विज्ञापन

फरार विनोद को उसके साले ने दी थी पनाह
एसआईटी के इंचार्ज एसीपी किशोरी लाल ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद से विनोद खर्ब फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापा मारा जा रहा है। जांच के दौरान यह पता लगा है कि विनोद को उसके साले जसबीर सिंह ने अपने घर में रखा था। उसे अपनी गाड़ी और सिम भी दिया था। इसके बाद जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल विनोद फरार है।
विज्ञापन

यह था मामला
5 जुलाई को सेक्टर-12ए निवासी अमित ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पानीपत के विनोद खरब से उसकी कुछ साल पहले जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना भी होने लगा। विनोद ने खुद को भाजपा पार्टी के किसान मोर्चा का सदस्य बताकर उसकी ऊंची पहुंच होने के बारे में बताया। साथ ही यह भी कहा कि अगर उसके किसी जानकार को पुलिस विभाग में एसआई पद पर लगाना हो तो वह लगवा देगा। पहले भी उसने कुछ युवकों की नौकरी लगवाई है। लालच में आकर पीड़ित ने अपने ममेरे भाई को हरियाणा पुलिस भर्ती में लगवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके एवज में आरोपी ने पीड़ित से पहले 25 लाख और उसके बाद 24 लाख रुपये लिए। हरियाणा पुलिस का रिजल्ट में पीड़ित के ममेरे भाई का नाम शामिल नहीं था। इसके बाद पीड़ित ने पैसा वापस करने को कहा तो उसने कुछ दिन की मोहलत मांगी। इसके बाद अमित आरोपी के पानीपत स्थित गांव गया और पैसा वापस करने को कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके गांव के लोगों ने सारी कहानी बताई। गांव के लोगों ने पीड़ित को बताया कि आरोपी पहले भी कुछ लोगों के साथ ठगी कर चुका है। इसके बाद हारकर पीड़ित ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed