{"_id":"686c1e44cefa254e950301dd","slug":"the-health-department-saved-the-life-of-a-patient-under-the-stemi-project-panchkula-news-c-59-1-asr1004-113068-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्टेमी परियोजना के तहत सेहत विभाग ने बचाई मरीज की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्टेमी परियोजना के तहत सेहत विभाग ने बचाई मरीज की जान
Tue, 08 Jul 2025 12:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब सरकार की ओर से एक जुलाई से 23 जिलों में अमृत मिशन के तहत स्टेमी कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस प्रोग्राम के तहत सिविल अस्पताल में एसएमओ डॉ. रश्मि विज और डॉक्टरों की टीम ने स्टेमी प्रोग्राम के तहत गंभीर हार्ट अटैक से पीड़ित मरीज को समय रहते जीवन रक्षक इंजेक्शन लगाया और मरीज की जान बचाई। इसके बाद मरीज को मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया गया। जहां डीएम कार्डियोलॉजी डॉ. परमिंदर सिंह मरीज का बाकी इलाज कर रहे हैं। जिला नोडल अधिकारी स्टेमी कार्यक्रम डॉ. नीलम भगत ने बताया कि स्टेमी कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाई गई है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज की ईसीजी व अन्य रिपोर्ट की जांच के बाद इस इंजेक्शन की सिफारिश करते हैं। इस इंजेक्शन की मदद से कई गंभीर हार्ट अटैक के मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।