फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The government will set up a jammer in the Bathinda Central Jail Complex, the process begins

बठिंडा सेंट्रल जेल परिसर में सरकार लगाएगी जैमर, शुरू की प्रक्रिया

Thu, 25 Mar 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
The government will set up a jammer in the Bathinda Central Jail Complex, the process begins
चंडीगढ़। बठिंडा की सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात कैदी अब जेल परिसर से सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट अपलोड नहीं कर पाएंगे। इसके लिए पंजाब सरकार जेल परिसर में जैमर (संचार डेड क्षेत्र) लगा रही है। साथ ही कुख्यात कैदियों के ब्लॉकों में सीमित करने के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरण भी लगाए जाएंगे। सरकार की ओर से इस कार्य के लिए 21 करोड़ रुपये का बजट में भी प्रावधान किया है।
विज्ञापन

बठिंडा की सेंट्रल जेल में वर्तमान में 40 से अधिक कुख्यात कैदियों को परिसर में बने विशेष ब्लॉकों में रखा गया है। हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें परिसर में बंद कुख्यात गैंगस्टरों और अपराधियों ने स्मार्ट फोन के जरिए सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट अपलोड की हैं। इन पोस्टों के जरिए इन कुख्यात कैदियों द्वारा कई नामीगिरामी हस्तियों को धमकियां भी दी गईं। साथ ही गैंगस्टर जेल परिसर से ही मोबाइल फोन के जरिए बाहर कई वारदात को भी अंजाम दे रहे हैं। इन बढ़ती वारदात के बाद अब पंजाब सरकार ने जेल परिसर में जैमर लगाने का फैसला किया है। सरकार की ओर जेल प्रशासन को प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। सरकार के आखिरी बजट 2021-22 में भी इस कार्य के साथ ही अन्य सुरक्षा उपकरणों के लिए 21 करोड़ रुपये का अलग से प्रावधान किया गया है। इन रुपयों से जेल परिसर में अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे परिसर में बने विशेष ब्लॉकों में कुख्यात और कट्टर कैदियों को सीमित किया जा सके।
विज्ञापन

मौजूदा जेलों में बुनियादी ढांचों में भीड़ को कम करने के लिए इस साल दो नई जेलों का परिचालन शुरू हो जाएगा। पंजाब सरकार की ओर से यह दावा करते हुए कहा गया है कि श्री गोइंदवाल साहिब (क्षमता - 2780) में सेंट्रल जेल और बठिंडा में महिला जेल (क्षमता - 250 ) का काम अधिकांशत: पूरा हो गया है। एक दो माह में जेल का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की जेलों को तेलंगाना की तर्ज पर अपग्रेड किया जा रहा है। इसी के तहत ही जैमर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही इस जेल परिसर में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
- प्रवीण सिन्हा, एडीजीपी (जेल) पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed