फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The government has strictly implemented the Safe School Vehicle Policy, making children's safety a priority: Dr. Baljeet Kaur

सरकार ने सेफ स्कूल वाहन नीति को सख्ती से किया लागू, बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता : डॉ. बलजीत कौर

Sat, 04 Oct 2025 10:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
The government has strictly implemented the Safe School Vehicle Policy, making children's safety a priority: Dr. Baljeet Kaur
चंडीगढ़। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने सेफ स्कूल वाहन नीति को पूरे राज्य में लागू किया है।
विज्ञापन

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अगस्त में एक विशेष ड्राइव चलाई गई। इस दौरान 1,486 स्कूल वाहनों की जांच की गई और 561 चालान जारी किए गए। विशेष रूप से इस मुहिम के दौरान 187 स्कूलों में भी जांच की गई। 2022 से जुलाई 2025 तक पंजाब में कुल 13,819 स्कूल वाहनों की जांच की गई। इनमें से 4,351 वाहनों के चालान काटे गए और 87 को जब्त किया गया है। सभी स्कूल वाहन पीले रंग के होने चाहिए। उनमें कार्यशील आपातकालीन निकास द्वार होना चाहिए। सभी सीटें आगे की ओर होनी चाहिए। टेम्पर-प्रूफ स्पीड गवर्नर लगे होने चाहिए और दरवाजा खुलते ही हैजर्ड लाइट अपने आप जलनी चाहिए।
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा विभाग ने शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त समिति बनाई है, जो स्कूल वाहनों की निगरानी करती है और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed