फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The first phase of Oxyvan will be developed in seven acres, 5500 saplings will be planted

ऑक्सीवन का पहला चरण सात एकड़ में होगा विकसित, लगाए जाएंगे 5500 पौधे

Wed, 20 Jul 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The first phase of Oxyvan will be developed in seven acres, 5500 saplings will be planted
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को 100 एकड़ में विकसित होने वाले ऑक्सीवन के पहले चरण का शुभारंभ किया। बीड़ घग्गर में आयोजित 73वें जिला स्तरीय वन महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष ने पंचवटी का पौधा लगाया। पहले चरण में सात एकड़ भूमि पर 5500 पेड़ पौधे, बेल और बूटियां लगाई जाएंगी। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों, स्कूली बच्चों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा 1100 पौधे लगाए गए। इस मौके पर उपायुक्त महावीर कौशिक, नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हरियाणा में केवल पंचकूला और करनाल ऐसे जिले हैं, जहां ऑक्सीवन विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला में 100 एकड़ में विकसित होने वाला यह ऑक्सीवन पंचकूला के इतिहास में एक नये अध्याय की शुरूआत करेगा और वन क्षेत्र को बढ़ाने के साथ -साथ एक बड़ा पर्यटन केंद्र बनकर उभरेगा। इसमें सुंदर और आकर्षक वाटिकाओं और झरनों के साथ -साथ कॉफी हाउस और साइकिल ट्रैक की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह ऑक्सीवन पहाड़ों की तलहटी में घग्गर नदी के साथ -साथ विकसित किया जा रहा है। यहां सुखना लेक की तर्ज पर लोगों के लिये वॉकिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी क्षेत्र में लगभग 30 एकड़ में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एसीपी ममता सौदा और राजकुमार रंगा, डीईओ उर्मिला देवी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नीरज शर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर, जिला कल्याण अधिकारी दीपिका, डीपीसी संध्या मलिक और संबंधित अधिकारी, स्कूली छात्र व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed