फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The fifth deadline of the AAP government also passed, Punjab has not become drug-free: Joshi

आप सरकार की पांचवीं डेडलाइन भी गई, पंजाब नशा-मुक्त नहीं हुआ : जोशी

Sun, 01 Jun 2025 10:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
The fifth deadline of the AAP government also passed, Punjab has not become drug-free: Joshi
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की पांचवीं डेडलाइन भी निकल गई है, लेकिन पंजाब नशा मुक्त नहीं हुआ है। इससे साफ है कि सरकार लोगों के साथ झूठे वादे करने में लगी हुई है। जोशी रविवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में नशे की स्थिति पहले से भी खराब हो गई है। गांव-गांव में बोर्ड लगाकर चिट्टा बेचा जा रहा है और ड्रग्स की होम डिलीवरी आम हो चुकी है। तीन वर्षों में सरकार ने पांच डेडलाइन तय की, लेकिन नतीजा शून्य रहा।
विज्ञापन


पंजाब में नशे का जहर अकाली-भाजपा सरकार ने ही बोया : नील गर्ग
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने भाजपा द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम पर सवाल उठाने की निंदा की है। साथ ही आरोप लगाया कि पंजाब में नशे का जहर अकाली-भाजपा सरकार ने ही बोया है। वर्ष 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार थी। 2007 से पहले किसी ने चिट्टे का नाम तक नहीं सुना था। भाजपा-अकाली की सरकार में ही प्रदेश में नशा बढ़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह जो पहले कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री थे, उस समय के मंत्री ने आरोप लगाया था कि कैप्टन ने कभी भी नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसका मतलब यह है कि भाजपा में नशा तस्करों की हिमायत करने वाले नेता हैं, जिसका जवाब भाजपा को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed