फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The employee of the company along with the bank manager cheated the owner of 30 lakhs

Panchkula News: बैंक मैनेजर के साथ मिलकर कंपनी के कर्मचारी ने मालिक के साथ की 30 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 24 May 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
The employee of the company along with the bank manager cheated the owner of 30 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। एक बैंक अधिकारी के साथ मिलीभगत कर कंपनी मालिक के साथ उसी के कर्मचारी द्वारा 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कंपनी मालिक के अनुसार उसके कर्मचारी ने 30 लाख रुपये अलग-अलग समय निवेश के लिए लिए थे। उसका फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाकर कंपनी उनको देता रहा। फर्जीवाड़े का पता चलते ही कंपनी मालिक ने मामले की शिकायत सेक्टर-5 पुलिस में दी। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी मोहित मित्तल और निजी बैंक के रीजनल मैनेजर संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका निश्छल इंडिया और कैडन हेल्थकेयर के नाम से दो कंपनियां औद्योगिक क्षेत्र में चल रही हैं। उनका फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और एकाउंट की देखभाल उनका कर्मचारी मोहित मित्तल करता था। वह समय-समय पर कंपनी की राशि मोहित को रखने के लिए देते थे, ताकि जरूरत पड़ने पर ले सकें। मोहित मित्तल ने एक निजी बैंक के अधिकारी संजीव कुमार से मिलकर उसको 11.50 लाख रुपये का निवेश करने को कहा ताकि उसका ब्याज ज्यादा मिल सके।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे 30 लाख रुपये निवेश कर दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार एक दिन अचानक वह एक बैंक में अपने निवेश के बारे में पूछने गए तो उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद सेक्टर 11 में समझौता हुआ। वहां पर आरोपियों द्वारा पैसा वापस करने की बात हुई। समय पर पैसा नहीं लौटाने के बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed